Move to Jagran APP

रांची में पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठी को किया ध्‍वस्‍त, 3 क्विंटल महुआ नष्‍ट Ranchi News

Jharkhand News नगड़ी इलाके के थाना प्रभारी बाबू बंशी साहू के नेतृत्व में नगड़ी थाना क्षेत्र के बंध्या में छापामारी कर कई अवैध शराब बनाने की भट्ठी को ध्वस्त किया गया। इसे घर में छुपाकर रखा गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 04:56 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 04:58 PM (IST)
रांची में पुलिस ने अवैध शराब की भट्ठी को किया ध्‍वस्‍त, 3 क्विंटल महुआ नष्‍ट Ranchi News
अवैध शराब की भट्ठी नष्‍ट करती पुलिस। जागरण

रांची, जासं। झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर रांची सहित पूरे राज्य भर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को रांची के नगड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध शराब की कई भट्ठियों को नष्ट किया है। थाना प्रभारी बाबू बंशी साहू के नेतृत्व में नगड़ी थाना क्षेत्र के बंध्या में छापामारी कर अवैध शराब बनाने की प्रक्रिया को ध्वस्त किया गया। इसे घर में छुपाकर रखा गया था। करीब 3 क्विंटल महुआ व अन्य सामान भी नष्ट किया गया है। पुलिस लगातार यह अभियान जारी रखे हुए है।

loksabha election banner

नामकुम और नगड़ी में अवैध शराब की भट्ठियों को किया ध्वस्त

नशा के खिलाफ रांची पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस जिले के सभी प्रखंड में अभियान चला रही है। लगातार अवैध देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर रही है। इससे इस अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नामकुम थाने की पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के नामकुम बस्ती स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे अवैध शराब की भट्ठी को नष्ट किया।

नदी के किनारे गड्ढे में छिपाकर रखे गए करीब तीन क्विंटल जावा महुआ व अन्य सामान को नष्ट किया। यहां याद दिला दें कि नामकुम और टाटीसिलवे थाना की पुलिस लगातार अभियान चलाकर देसी शराब को नष्ट कर रही है। अनगड़ा व टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में भी अभियान चल रहा है। इधर, जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के बंध्या में भी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान पुलिस किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। इधर, खलारी, बुढ़मू और मांडर प्रखंड में भी पुलिस अभियान चला रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.