यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिस्कानगड़ी के गांवों में बीती रात तीन हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, देखें क्या कर दिया हाल
Jharkhand News पिस्कानगड़ी थाना (Piskangadi Police Station) क्षेत्र के हरही गांव (Harahi Village) सहित आस पास गांवों में बीती रात ...और पढ़ें

पिस्कानगड़ी, जागरण संवाददाता। Jharkhand News : पिस्कानगड़ी थाना (Piskangadi Police Station) क्षेत्र के हरही गांव (Harahi Village) सहित आस पास गांवों में बीती रात 8 बजे तीन हाथियों (Elephants) के आ जाने से गांव वाले रात भर परेशान और रात जागकर बिताए । हरही गांव में रात्री 8 बजे अचानक भोजन के खोज में तीन जंगली हाथियों (Wild Elephants) ने जमकर आतंक मचाया। गांव के कर्ई घरों में तोड़फोड़ कर घरों के अंदर रखें धान चावल को खा गये।
हाथी के आने का सिलसिला रात भर जारी
हाथी के आने की सुचना ग्रामीण रात भर मोबाइल से देते रहे। गांव के युवा की टोली ने मशाल और हल्ला कर इन हाथियों को भागा दिए, पर कुछ देर बाद फिर लगातार हाथी गांव में घुस रहे थे। हाथी के आने जाने का सिलसिला रात भर चलता रहा।
युवाओं का दल गांव की जान माल की रक्षा करने रात भर जुटे
गांव वाले हाथी भगाते कुछ देर बाद हाथी अपने साथियों के साथ आता और फिर उत्पात मचाता। उसके बाद हाथी फिर से भगाने के बाद चला जाता। इस भय से भयभीत होकर गांव के लोग रात जाग कर बिताये। गांव के बुर्जूग और युवाओं का दल गांव की जान माल की रक्षा करने रात भर जुटे रहे ।
खेती को कर दिया तहस नहस
हाथियों ने हरही गांव के निवासी अनुज कुजूर और मनोज शाही के घर को तोड़कर धान खा गये।

वहीं मनोरथ शाही खेत लगे स्वीटकोर्न की खेती को तहस नहस कर दिया।
पहले गांव के किसान मनोज शाही के घर में रखें धान को खिडकी तोड़ा कर सारा धान को खा गये।

जंगल में तीनों हाथी हैं मौजूद
आज गांव के लोगों ने बैठक कर प्रशासन और वनविभाग से मदद की गुहार लगाई है। ताजा जानकारी के अनुसार गांव के कुछ दूर स्थित जंगल में तीनों हाथी मौजूद हैं ।
