Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले कई दिनों से मानसून सक्रिय, राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रांची और आसपास के इलाकों में मानसून सक्रिय है जिससे कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई को कई क्षेत्रों में येलो अ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची व आसपास के जिलों में पिछले दस दिनों से सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो सात जुलाई को राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा के साथ ही इससे सटे मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो व खूंटी के साथ ही दक्षिणी भाग यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला खरसावां के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बताया गया कि आज राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 8, 9 और 10 जुलाई को राज्य के कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ वज्रपात की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 7 और 8 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। 9 और 10 जुलाई को राज्य के कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति 12 जुलाई तक रहने की संभावना है।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। लगभग सभी स्थानों पर वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 90.2 मिमी बारिश लातेहार के चंदवा में दर्ज की गई।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।