Move to Jagran APP

जान‍िए आख‍िर कैसे बदल रही रांची में सेवा भारती की पहल से इन मह‍िलाओं की ज‍िंंदगी

Ranchi News सेवा भारती रांची महानगर के स्वावलंबन आयाम द्वारा सिलाई-कटाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 156 बहनों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का कार्य वर्षों से कर रही है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 03:28 PM (IST)
जान‍िए आख‍िर कैसे बदल रही रांची में सेवा भारती की पहल से इन मह‍िलाओं की ज‍िंंदगी
Ranchi News: आत्मनिर्भर बन रही रांची की महिलाएं, स्वावलंबी बना रही है सेवा भारती

रांची, जागरण संवाददाता। सेवा भारती रांची महानगर के स्वावलंबन आयाम द्वारा सिलाई-कटाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 156 बहनों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रांत स्वावलंबन प्रमुख अरुणा सिंह ने बताया सेवा भारती समाज की जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई-कटाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का कार्य वर्षों से कर रही है।

loksabha election banner

वर्तमान में रांची महानगर में 10 सिलाई केंद्र विभिन्न नगरों में योग्य शिक्षिकाओं के द्वारा चलाए जा रहे हैं, जिसमें लगभग 200 महिलाएं एवं छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

सेवा भारती प्रांत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना की ममता कुमारी उपस्थित थी। कार्यक्रम में सेवा भारती रांची महानगर उपाध्यक्ष रमाकांत दुबे, मिथिलेश्वर मिश्र, सूरजभान सिंह सहित सभी केंद्रों की शिक्षिकाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन रांची महानगर भाग 4 के सचिव मिथिलेश्वर मिश्र ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.