यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्राउन शुगर के साथ इरफान अंसारी गिरफ्तार, साढ़े 33 हजार रुपये भी बरामद
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर इरफान अंसारी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

HighLights
- नशा तस्कर इरफान अंसारी गिरफ्तार |
- 25 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद |
- दो लीटर देसी शराब जब्त |
जागरण संवाददाता,रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला इरगु रोड इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात नशा तस्कर इरफान अंसारी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
साथ ही उसके पास से नशीली ड्रग्स की बिक्री से अर्जित साढ़े 33 हजार रुपये भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहू के बयान पर इस मामले में केस हुआ है।
पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि इरफान अंसारी अपने घर के पास ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री कर रहा है।
पुलिस की टीम आरोपित के घर पहुंची तो आरोपित भागने लगा। लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई।
दो लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
वहीं, दूसरी ओर हिरम्मा थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान दो लीटर देसी शराब जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान हिरम्मा निवासी रुपदेव मांझी के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
