यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना को लेकर आई अच्छी खबर, महिलाओं को जल्द मिलेगी राशि
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पलामू जिले के 349080 लाभार्थियों को अप्रैल माह की राशि उनके आधार लिंक्ड बैंक ...और पढ़ें

HighLights
- अप्रैल माह की राशि जारी |
- आधार लिंक्ड खातों में भुगतान |
- 3,49,080 लाभार्थी लाभान्वित |
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अप्रैल माह की राशि मिलेगी। इस बार योजना के लाभुकों के आधार लिंक बैंक खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई है।
इससे पलामू जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3,49,080 लाभुक लाभान्वित होंगे। पूर्व में लाभुकों द्वारा दिए गए बैंक खातों में योजना की राशि दी जाती थी।
बीते मार्च माह में पलामू जिले के 3,53, 836 लाभुकों के बैंक खाता में योजना की राशि भेजी गई थी। इसमें 2,58,301 लाभुक के बैंक खाता आधार से लिंक थे।
जबकि 95,535 लाभुकों के बैंक खाता आधार से लिंक नहीं थे। सरकार के नए निर्देश के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की राशि के लिए आधार सीडिंग और ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। इसके आलोक में अभियान चलाकर लाभुकों का आधार सीडिंग कराया गया।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 5 अरब 59 करोड़ 50 लाख आवंटित
बीते मई माह में राज्य सरकार ने पलामू जिले के मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बीते पांच अरब 59 करोड़ 50 लाख रुपये आवंटित कर दिया था।
लेकिन सरकार ने मई माह के अंत में अप्रैल माह की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था लेकिन 31 मई को माह का अंतिम शनिवार होने के कारण बैंक के बंद रहने से लाभुकों के बैंक खाता में राशि नहीं भेजी जा सकी।
जिस कारण दो जून को लाभुकों के बैंक खाता में राशि भेज दी गई है। जो एक-दो दिन में सभी लाभुकों को मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के 3,49,080 लाभुकों के बैंक खाता में अप्रैल माह की राशि जाएगी। इसके लिए सोमवार को बैंक को आदेश दे दिया गया है। एक-दो दिन में सभी लाभुकों को योजना की राशि मिल जाएगी। -विक्रम आनंद, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पलामू
