Ranchi News: राज्य की शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दे रही सरकार, बनाया ये प्लान
Ranchi News झारखंड राज्य के चयनित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में पलामू जिले के 3 विद्यालय को शामिल किया गया है। इसमें पलामू जिला स्कूल प्लस टू उवि केजी बालिका प्लस टू उवि व चैनपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को उत्क़ृष्ट विद्यालय बनाने के लिए चयनित किया गया है।
रांची, जासं: झारखंड राज्य के चयनित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में पलामू जिले के 3 विद्यालय को शामिल किया गया है। इसमें पलामू जिला स्कूल प्लस टू उवि, केजी बालिका प्लस टू उवि व चैनपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को उत्क़ृष्ट विद्यालय बनाने के लिए चयनित किया गया है। इसे लेकर स्थानीय राजकीय केजी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चैनपुर में शिविर लगाकर विद्यालय प्रबंधन समितियों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया है।
इसमें विद्यालय का कायाकल्प करने की रणनीति तय की गई। उत्कृष्ट विद्यालय संबंधित जानकारी दी गई। इसमें लोगों के बीच खुली चर्चा हुई। प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके कार्य दायित्व व उनकी जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए वीडियो के माध्यम से चर्चा की गई। प्रबंधन समिति के सदस्य ने उपसमूह में विद्यालय का अवलोकन कर योजना तैयार करने के तरीके बताए गए। विद्यालयों के स्वरूप बदलने पर विशेष बल दिया गया है।
विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पर्याप्त पानी के संसाधन, बागवानी, विद्यालय भवन, डिस्प्ले सामग्री का अवलोकन हर माह करने पर जोर दिया गया। विद्यालय प्रबंधन समितियों ने विद्यालय के हर क्षेत्र में रणनीति बनाकर कार्य करने पर सहमत हुईं। खेल मैदानों को प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन सिनी टाटा ट्रस्ट ओर से किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला एपीओ अशोक रजक ने प्रतिभागियों को विद्यालय के हर एक पहलू को ध्यान केंद्रित करते हुए प्रबंधन समिति को बेहतर कार्य करने का सुझाव दिया।
विद्यालयों के प्राचार्यों ने समिति से मदद की अपेक्षा की। पलामू के डीईओ उपेंद्र नारायण ने कहा कि इन तीनों विद्यालयों के समग्र विकास को फोकस में रखा जाएगा। इससे यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की चहूमुखी विकास हो सकेगी।