Health Tips: अच्छी नींद नहीं लेने से भी बढ़ता है मोटापा, क्या कहते हैं योगाचार्य? यहां पढ़ लें सबकुछ
दैनिक जागरण का भारी पड़ेगा वजन अभियान रांची में लोगों को मोटापे के प्रति जागरूक कर रहा है। योगासन शिविर में योगाचार्य आदित्य कुमार सिंह ने स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। लोगों ने इस अभियान से जुड़कर योग और व्यायाम को अपनाया है जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बदलाव महसूस हो रहे हैं। यह अभियान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रहा है।

जागरण संवाददाता, रांची। दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे "भारी पड़ेगा वजन" अभियान के तहत लोगों को मोटापे के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत शनिवार को मोरहाबादी स्थित एदालहातु साइंस सीटी के समीप याेगासन कराया गया। जिसमें योगाचार्य आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि शरीर का मोटापा कई प्रकार से बढ़ता है।
इसका मुख्य कारण अच्छी तरह से नींद न लेना भी है, इसलिए कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
साथ ही फास्ट फूड का अधिक सेवन, आवश्यकता से अधिक भोजन करना, सुबह टहलने न जाना, व्यायाम न करना भी मोटापा होने के कई कारण हो सकता है।
याेग करने पहुंचे लोगों ने भी योग कर स्वस्थ रहने की बात कही और इस तरह के अभियान से समाज में मोटापा को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सकता है।
नियमित व्यायाम और खान-पान पर लगाम लगाने से रहें फिट
योगाचार्य आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि नियमित व्यायाम और खान-पान पर लगाम लगाने से आप एकदम फिट रह सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान मोटापे का मुख्य कारण हैं। इससे बचने के लिए नियमित व्यायाम, सुबह की सैर और स्वस्थ खान-पान को अपनाना आवश्यक है।
अभियान से जुड़ रहे हैं लोग
दैनिक जागरण के इस अभियान से जुड़कर लोग अपनी जीवनशैली बदल रहे हैं। मोटापा सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक तनाव का भी कारण बनता है। उन्होंने कहा कि जागरण का यह अभियान एक सही समय पर आई ज़रूरत है।- अनुपमा सिन्हा
इस अभियान से प्रेरणा लेकर रोज सुबह योग करना शुरू किया। इस अभियान के तहत अपना पांच किलो वजन कम किया है। इस तरह योग कर अपने आप को स्वस्थ रखा जा सकता है।- साधना
मोटापा सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक तनाव का भी कारण बनता है। जागरण का यह अभियान एक सही समय पर आयी जरूरत है।- भावना दत्ता
इस अभियान से प्रेरणा लेकर सुबह दौड़ना और योग करना शुरू किया है। अब काफी अच्छा लग रहा है, दिन की शुरुआत एक ऊर्जा के साथ हो रही है।- अंजली वर्मा
पहली बार किसी अखबार ने इतनी प्रभावशाली तरीके से हमारे स्वास्थ्य पर बात की है। मैंने योग क्लास ज्वाइन की हैं और मेरा वजन धीरे-धीरे कम हो रहा है।- प्रियंका शर्मा
दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे "भारी पड़ेगा वजन" अभियान की अच्छा है। यह अभियान उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।- गीता गुप्ता
इस अभियान ने उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया है और वजन घटाने के महत्व को समझाया है। लोगों काे समझना होगा कि जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी है, मोटापा कई बीमारियों को जन्म दे रहा है, इससे बचना जरूरी है।- संजय गुप्ता
यह मुझे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। योग और एरोबिक्स जैसी गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें न केवल शारीरिक लाभ मिल रहा है, बल्कि मानसिक रूप से भी वे अधिक सकारात्मक महसूस कर रहे हैं।- निमी रंजन
इस अभियान ने मुझे अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया है और वजन घटाने के महत्व को समझाया है। लोग इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला और प्रेरणादायक मानते हैं।- सीमा कुमारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।