डीएवी के बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
रांची : डीएवी बरियातू में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के प्रचारक बिंदूभूषण दुबे ने बच्चों क
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 01:57 AM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 01:57 AM (IST)
रांची : डीएवी बरियातू में शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के प्रचारक बिंदूभूषण दुबे ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व एवं उसके पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद सभी को स्वच्छता का संकल्प भी दिलवाया। प्राचार्य वीके सिंह ने कहा कि स्वच्छता मिशन समाज की तरक्की के लिए उठाया गया सराहनीय कदम है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की आदत होनी ही चाहिए। टीम में डॉ. अनुराधा जिला संयोजक, आरती तिवारी, डॉ. राजेश प्रसाद, सुमेधा शरण और राजश्री राठी थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें