विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची नगर निगम: सौ करोड़ से अधिक की कर वसूली के बाद रखरखाव जरूरी, तभी टिकेगी शहर की सुंदरता

Published: Wed, 15 Apr 2026 12:49 PM (IST)

रांची नगर निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ से अधिक कर संग्रह किया, जिससे शहर का सौंदर्यीकरण और ...और पढ़ें

खेल गांव में नजर आ रही समुचित प्रकाश की व्यवस्था

खेल गांव में नजर आ रही समुचित प्रकाश की व्यवस्था

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। रांची नगर निगम द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में कर संग्रह के रूप में ऐतिहासिक सौ करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गई। इस राशि का उपयोग शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने में किया गया, जिसका असर अब साफ तौर पर देखा जा सकता है।

खासकर रात के समय शहर के चौक-चौराहों और गलियों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था से आम लोगों को काफी राहत मिली है। स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर की सूरत बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Ranchi News (64)

(कोकर सुभाष चौक)

पिछले कुछ समय में रात के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाओं में कमी आई है, जिसका एक बड़ा कारण बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और साफ-सफाई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों से नागरिकों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

हालांकि,हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शहर को सुंदर बनाने पर विशेष जोर दिया जाता है, लेकिन समय के साथ इन व्यवस्थाओं का रखरखाव कमजोर पड़ जाता है। कई इलाकों में कुछ महीनों बाद ही स्ट्रीट लाइट खराब हो जाती हैं, जिससे फिर से अंधेरा छाने लगता है। इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है बल्कि आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

Ranchi News

(चेशायर होम)

नगर निगम को केवल सौंदर्यीकरण पर ही नहीं, बल्कि नियमित मेंटेनेंस पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए। यदि समय-समय पर लाइट, सड़क और सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाए तो शहर की स्थिति लंबे समय तक बेहतर बनी रह सकती है।

शहर को स्थायी रूप से स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है। अगर नगर निगम इस दिशा में ठोस कदम उठाता है, तो आने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग और बेहतर हो सकती है, जिससे शहर का गौरव बढ़ेगा।