Move to Jagran APP

रांची में बीएमडब्ल्यू शोरूम को किया गया सील, रांची नगर निगम को क्यों उठाना पड़ा ये कदम

Jharkhand News रांची नगर निगम ने सरनम कांप्लेक्स में बीएमडब्ल्यू बाइक के शोरूम को सील कर दिया है। रांची नगर निगम के टाउन प्लानिंग सेक्शन के इंजीनियरों की एक टीम ने पिछले साल 12 नवंबर को सरनम कांप्लेक्स की जांच की थी। अब जाकर सील कर दिया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:32 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:32 AM (IST)
रांची में बीएमडब्ल्यू शोरूम को किया गया सील, रांची नगर निगम को क्यों उठाना पड़ा ये कदम
Jharkhand News : रांची में बीएमडब्ल्यू शोरूम को किया गया सील

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand News : रांची नगर निगम अवैध निर्माण करने की वजह से डीबडीह स्थित सरनम कांप्लेक्स में बीएमडब्ल्यू बाइक का शोरूम है जिसको सील कर दिया है। इस इमारत के मालिक रंजीत किसपोट्टा को नगर निगम की तरफ से गुरुवार को ही नोटिस जारी कर दी गई थी। यह शोरूम डीबडीह में जेके सेलिब्रेशन के करीब स्थित है। शोरूम का भवन अवैध तरीके से बनाया गया था। इसके खिलाफ नगर आयुक्त की अदालत में केस चला था और नगर आयुक्त के आदेश के बाद शुक्रवार को इसे सील कर दिया गया।

loksabha election banner

कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद नगर आयुक्त की अदालत में चला केस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब निर्माण हो रहा था तभी रांची नगर निगम ने उसे रोकने की कोशिश की थी। बाद में मालिक को नोटिस जारी कर दी गई। उनसे नक्शा मांगा। वह नक्शा नहीं दिखा पाए। कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद नगर आयुक्त की अदालत में केस चला। केस में नगर आयुक्त का फैसला आया कि शोरूम को सील कर दिया जाए। इसके बाद रांची नगर निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को शोरूम पर इसे सील करने संबंधी आदेश की नोटिस चस्पा कर दी थी।

शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त कुंवर सिंह चौहान, ज्योति कुमार और टाउन प्लानर बीएमडब्ल्यू बाइक के शोरूम पहुंचे और शोरूम को सील करने की कार्रवाई शुरू की। पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

रांची नगर निगम द्वारा मांगा गया था भवन का नक्शा

गौरतलब है कि रांची नगर निगम के टाउन प्लानिंग सेक्शन के इंजीनियरों की एक टीम ने पिछले साल 12 नवंबर को सरनम कांप्लेक्स की जांच की थी। इस दौरान भवन के मालिक रंजीत किसपोट्टा से भवन का नक्शा मांगा गया था। ये नक्शा वो नहीं दे पाए थे। इस वजह से 16 नवंबर को रंजीत के खिलाफ नगर निगम की कोट में अवैध निर्माण करने का एक मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद ही रंजीत को नगर निगम ने नोटिस जारी कर दी थी। रंजीत 28 नवंबर और इस साल चार जनवरी को कोर्ट में पेश हुए थे। मगर, वो भवन का प्लान नहीं दिखा सके।

रांची नगर निगम के नोटिस को नहीं दी तवज्जो

उन्होंने रांची नगर निगम में चल रहे अवैध निर्माण के केस को गंभीरता से नहीं लिया। यही नहीं, केस दर्ज होने के बाद भी निर्माण कार्य जारी रखा। निर्माण पूरा होने के बाद इसी इमारत में बीएमडब्लू बाइक का शोरूम भी खोल दिया गया। इसके बाद रांची नगर निगम ने उन्हें 18 जनवरी को अंतिम नोटिस जारी की थी। मगर, रंजीत ने इस तरफ कोई तवज्जो नहीं दी। इसके बाद नगर निगम ने ये उनकी इमारत को सील करने की कार्रवाई की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.