Move to Jagran APP

रांची में चलेगी मोनो रेल ! जानिए रांची सांसद संजय सेठ ने पीएम मोदी से मिलकर क्या कहा

रांची सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें रांची के विकास को तेज गति प्रदान करने के लिए एक आग्रह पत्र भी सौंपा। अनुरोध किया कि रांची के विकास को और गति प्रदान करने के लिए जन सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 09:45 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 09:45 AM (IST)
रांची में चलेगी मोनो रेल ! जानिए रांची सांसद संजय सेठ ने पीएम मोदी से मिलकर क्या कहा
रांची में चलेगी मोनो रेल ! जानिए रांची सांसद संजय सेठ ने पीएम मोदी से मिलकर क्या कहा। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें रांची के विकास को तेज गति प्रदान करने के लिए एक आग्रह पत्र भी सौंपा। अनुरोध किया कि रांची के विकास को और गति प्रदान करने के लिए जन सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से रांची में एम्स खोलने और मोनो रेल परियोजना की मांग की। एचईसी की समस्याओं से भी पीएम को अवगत कराया। इस मौके पर संजय सेठ ने प्रधानमंत्री को गत वित्तीय वर्ष उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति-2020-21 की प्रति भी सौंपी।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री को दिए आग्रह पत्र में सेठ ने कहा कि हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, रांची की लाइफ लाइन है। इस पर रांची व आसपास के 50 हजार से अधिक परिवारों की निर्भरता है। 60 के दशक में स्थापित यह संस्थान इन दिनों बहुत खराब दौर से गुजर रहा है। इसके पुनरुद्धार की आवश्यकता है। उन्होंने रांची में रिम्स के अतिरिक्त एम्स की मांग भी की है। कहा है कि चिकित्सकीय उपचार के लिए रांची में झारखंड ही नहीं बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा आदि स्थानों से भी नागरिक आते हैं।

सरकारी उपचार की व्यवस्था के नाम पर यहां एकमात्र रिम्स है। बढ़ती आबादी को देखते हुए रांची में एम्स की आवश्यकता महसूस हो रही है। रांची की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सांसद ने मोनो रेल की मांग भी सांसद ने की। कहा, वर्तमान समय में रांची की आबादी 36 लाख के आसपास है। जनसंख्या के बढ़ते दबाव के कारण रांची में यातायात व्यवस्था बहुत ही जटिल हो चुकी है। यहां यातायात व्यवस्था सुगम हो, इसके लिए मोनो रेल के परिचालन की आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.