रांची के सांसद ने की मांग, धौनी को बनाएं ओलंपिक संघ का संरक्षक Ranchi News
Jharkhand. लोकसभा में खेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान रांची के सांसद संजय सेठ ने एमएस धौनी को भारतीय ओलंपिक संघ का संरक्षक बनाने की मांग की।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 17 Jul 2019 09:04 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 08:10 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। रांची सांसद संजय सेठ ने बुधवार को लोकसभा में खेल एवं युवा मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान एमएस धौनी को भारतीय ओलंपिक संघ का संरक्षक बनाए जाने की मांग कर डाली। संजय सेठ ने रांची में एमएस धौनी की देखरेख में क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र भी खोले जाने की बात रखी। रांची के खेल गांव का मामला भी उठाया। कहा, इसके रखरखाव की जिम्मेदारी किसी अच्छी संस्था को देने को कहा।
इससे खेल गांव को विश्वस्तरीय बनाया जा सके। झारखंड में खेल विश्वविद्यालय खोले जाने की भी बात उन्होंने कही। सांसद ने यह भी कहा कि झारखंड में तीरंदाजी के अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए विदेशी प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हॉकी के क्षेत्र में दशकों से झारखंड ने महिला एवं पुरुष खिलाड़ी दिए हैं। गुमला, लोहरदगा व खूंटी में एस्ट्रोटर्फ लगाई जाए तो और अच्छे परिणाम आ सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें