Move to Jagran APP

सासद संजय सेठ मेडिका में भर्ती, आज होगा पथरी का ऑपरेशन

राची सासद संजय सेठ को पेट में दर्द होने के कारण शनिवार को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका पथरी का ऑपरेशन होना है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 05:55 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:29 AM (IST)
सासद संजय सेठ मेडिका में भर्ती, आज होगा पथरी का ऑपरेशन
सासद संजय सेठ मेडिका में भर्ती, आज होगा पथरी का ऑपरेशन

जागरण संवाददाता, राची : सासद संजय सेठ को पेट में दर्द होने के कारण शनिवार को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर ही उनके पेट में दर्द हो रहा था। पेट दर्द बढ़ने पर उन्हें मेडिका अस्पताल लाया गया। जहा डॉ. रमेश की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में जाच के बाद पता चला कि उन्हें पथरी है। इसी कारण से उनके पेट में अचानक दर्द होने लगा। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। जाच के बाद दवा देकर दर्द को कंट्रोल कर लिया गया है। वही उनके करीबी संटी सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे मेडिका अस्पताल में उनके पथरी का ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन डॉ रमेश व उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद एक-दो दिन अस्पताल में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

loksabha election banner

दो दिन पहले सांसद संजय सेठ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। वहीं संत जेवियर्स कॉलेज रांची व पुराने कार्यक्षेत्र झारखंड खादी बोर्ड में वहां के सहकर्मियों के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया था। वहीं रांची के एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

सुबोधकांत को 2 लाख 83 हजार मतों से हराया था : भाजपा से संजय सेठ ने इस लोकसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी काग्रेस के सुबोधकात सहाय को 2, 83,026 मतों से पराजित किया था। संजय सेठ ने प्रथम चरण की मतणना में ही आठ हजार की बढ़त बना ली थी। संजय सेठ को राची सीट से भाजपा ने पहली बार टिकट दिया था। रामटहल चौधरी का टिकट काट कर सेठ को उम्मीदवार बनाया गया था। पहले ही चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.