विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची की मेकॉन ने फिर दिखाया दम! नगरनार के 2 MTPA प्लांट में शुरू हुई अहम प्रक्रिया

Published: Sat, 29 Aug 2026 07:15 PM (IST)

मेकॉन लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में एनएमडीसी के 2.0 एमटीपीए आयरन ओर पेलेटाइजेशन प्लांट की इंडक्शन फर्नेस का बर्नर ...और पढ़ें

मेकॉन ने नगरनार पेलेट प्लांट में बर्नर लाइट-अप किया।

मेकॉन ने नगरनार पेलेट प्लांट में बर्नर लाइट-अप किया।

HighLights

  1. मेकॉन ने नगरनार पेलेट प्लांट में बर्नर लाइट-अप किया।

  2. मेकॉन की तकनीकी विशेषज्ञता और परियोजना प्रबंधन क्षमता प्रदर्शित हुई।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग एवं कंसल्टेंसी कंपनी मेकॉन लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के नगरनार में एनएमडीसी के 2.0 एमटीपीए क्षमता वाले आयरन ओर पेलेटाइजेशन प्लांट की इंडक्शन फर्नेस के संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

मेकॉन ने प्लांट में बर्नर लाइट-अप और रिफ्रैक्टरी ड्राई-आउट शुरू होने पर पूरी टीम को बधाई दी है। मेकॉन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नगरनार स्थित पेलेटाइजेशन प्लांट में यह प्रक्रिया वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुई। इस परियोजना में रांची मुख्यालय वाली मेकान कंसल्टेंसी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कंस्ट्रक्शन सुपरविजन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है।

इंडक्शन फर्नेस में बर्नर लाइट-अप और रिफ्रैक्टरी ड्राई-आउट प्लांट को संचालन के अगले चरण में ले जाने के लिए अहम प्रक्रिया मानी जाती है। इससे फर्नेस की रिफ्रैक्टरी लाइनिंग को निर्धारित तरीके से गर्म कर तैयार किया जाता है।

मेकॉन ने अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया पर परियोजना की तस्वीरें साझा करते हुए इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। इससे रांची की मेकॉन की देश की बड़ी खनिज एवं इस्पात परियोजनाओं में तकनीकी विशेषज्ञता और परियोजना प्रबंधन क्षमता भी सामने आती है।

यह भी पढ़ेः झारखंड में सीजनल फ्लू को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी; अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड

यह भी पढ़ेः झारखंड में अब एक क्लिक पर मिलेगा 29 हजार वर्ग किमी वन भूमि का रिकॉर्ड, झारनेट-2.0 होगा अपग्रेड