Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Temple: श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में धनेश्वर मुंडा व कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Ayodhya Ram Temple. विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि दो अगस्त को यहां से अयोध्या के लिए दोनों लोग रवाना होंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 03:39 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 04:13 PM (IST)
Ayodhya Ram Temple: श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में धनेश्वर मुंडा व कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
Ayodhya Ram Temple: श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में धनेश्वर मुंडा व कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

रांची, [संजय कुमार/राकेश कुमार सिन्हा]। Ayodhya Ram Temple अयोध्या में बनने वाले भव्य राममंदिर के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में विश्व हिंदू परिषद के धनेश्वर मुंडा और श्री कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दोनों लोगों को शामिल होने के लिए विधिवत निमंत्रण पत्र भेजा है। रांची जिले के नगङी निवासी धनेश्वर मुंडा आरएसएस के स्वयंसेवक हैं और विहिप  से 20 वर्षों से जुड़े हैं।

loksabha election banner

पेशे से किसान मुंडा वर्तमान में विहिप के धर्म प्रचार प्रसार आयाम के प्रांत मंत्री के साथ ही विहिप के समरसता व गोरक्षा विभाग से जुड़े हैं। वहीं लोहरदगा के रहने वाले श्री कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी विहिप के प्रांत मार्गदर्शक मंडल के प्रमुख हैं। विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि भूमि पूजन में धनेश्वर मुंडा झारखंड के सरना समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सरना समाज के लोगों ने सरना स्थल की पवित्र मिट्टी संग्रह कर अयोध्या भेजने में काफी उत्साह दिखाया। अभी भी सरना स्थलों से मिट्टी संग्रह का काम जारी है। इन सभी मिट्टी को धनेश्वर मुंडा अपने साथ लेते जाएंगे। केशव राजू ने कहा कि 2 अगस्त को यहां से अयोध्या के लिए दोनों लोग रवाना होंगे। 3 अगस्त को अयोध्या पहुंच जाना है। उन लोगों के साथ मैं, झारखंड बिहार के क्षेत्र संगठन मंत्री वीरेंद्र विमल व विहिप के प्रांत सह सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल जाएंगे।

स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के मसमानो करपात्री आश्रम के संचालक हैं। इस संबंध में स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी को निमंत्रण प्राप्त हुआ है। स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी 2 अगस्त को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन अनुष्ठान में प्रधानमंत्री के अलावा लगभग ढाई सौ अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें झारखंड के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी और धनेश्वर मुंडा का नाम भी शामिल है।

स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी इस निमंत्रण को अपने जीवन के लिए बहुमूल्य पल बताते हैं। उनका कहना है कि इस निमंत्रण से उनका जीवन धन्य हो गया। उन्हें इस बात का अफसोस था कि वह 1992 में अयोध्या नहीं जा सके थे। जब कोई पूछता था कि क्या वह 1992 में अयोध्या गए थे तो उन्हें काफी ग्लानि होती थी। इस बार जब भूमि पूजन अनुष्ठान के लिए उन्हें निमंत्रण मिला तो उनके जीवन के सारे क्लेश खत्म हो गए।

वह अपना जीवन धन्य मानते हैं कि उन्हें भगवान श्रीराम के मंदिर पूजन-अनुष्ठान के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन हिंदू धर्म के संरक्षण और भगवान श्रीराम की स्तुति में बीता दिया है। भगवान ने उन्हें अपने आशीर्वाद स्‍वरूप मंदिर निर्माण पूजन अनुष्ठान के लिए निमंत्रण भेजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.