लालू पहुंचे रांची, आज सीबीआइ कोर्ट में होंगे उपस्थित
रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सोमवार को सीबीआइ के विश
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Oct 2017 01:56 AM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 01:56 AM (IST)
रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सोमवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में उपस्थित होंगे। इसके लिए लालू रविवार की शाम रांची पहुंच गए हैं। वे दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाले की सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिरी लगाएंगे। अदालत में अन्य आरोपियों के उपस्थित होने की तिथि भी निर्धारित है। चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले की सुनवाई एक नवंबर और देवघर कोषागार मामले की सुनवाई दो नवंबर को होनी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें