समाहरणालय परिसर ब्लाक ए में हर बुधवार-शुक्रवार को होगी रांची की रोशनी सोलर लैंप की बिक्री
रांची की रोशनी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए सोलर लैंप की बिक्री बुधवार एवं शुक्रवार को समाहरणालय ब्लाक ए परिसर में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक सस्ती दर पर की जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सोलर लैंप की बिक्री सप्ताह में दो दिन होगी।
रांची, जासं। रांची की रोशनी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए सोलर लैंप की बिक्री बुधवार से समाहरणालय ब्लाक ए परिसर में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक सस्ते दर पर की जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सोलर लैंप की बिक्री सप्ताह में दो दिन होगी। प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को समाहरणालय ब्लाॅक ए परिसर में सेल लगाई जाएगी।
खरीदारी कर एसएचजी महिलाओं का करें समर्थन - उपायुक्त
रांची उपायुक्त छवि रंजन ने आम लोगों से सोलर लैंप सेल में खरीदारी कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे एसएचजी महिलाओं द्वारा निर्मित सोलर लैंप खरीदकर उनका समर्थन करें। इन महिलाओं के लिए हर खरीद मायने रखती है। बताते चलें कि रांची की रोशनी परियोजना जिला प्रशासन की स्थायी प्रकाश व्यवस्था के समाधान के लिए शुरू की गई पहल है।