Move to Jagran APP

10वीं-12वीं में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले 42 विद्यार्थियों को रामचरित मानस भेंट कर किया सम्मानित

Jharkhand Latest News. विद्या विकास समिति की ओर से विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि खूब ज्ञान बढ़ाएं और देश की सेवा करें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 12:28 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 12:32 PM (IST)
10वीं-12वीं में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले 42 विद्यार्थियों को रामचरित मानस भेंट कर किया सम्मानित
10वीं-12वीं में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले 42 विद्यार्थियों को रामचरित मानस भेंट कर किया सम्मानित

रांची, जासं। राजधानी रांची के हिनू स्थित विद्या विकास समिति के प्रदेश कार्यालय में रविवार को मेधावी छात्रों का अभिनंदन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि मेधा केवल पुस्तकीय ज्ञान से प्राप्त नहीं होती है। इसके लिए पारिवारिक, विद्यालय तथा सामाजिक परिवेश भी सहयोगी होते हैं। उन्‍होंने विद्यार्थियों से खूब मन लगा कर पढ़ने को कहा। कहा कि ज्ञान ऐसी सम्पति है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। हम इसे जितना बांटेंगे, यह उतना बढ़ेगा।

loksabha election banner

आप राष्ट्र के भविष्य हैं, आप अपनी ज्ञानरूपी प्रकाश से समाज को प्रकाशित करेंगे। खूब ज्ञान बढ़ाएं और देश की सेवा करें। विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि मेधा का विकास जीवनपर्यन्त हो, तभी वह सार्थक है। मर्मयुक्त मेधा से जीवन में सफलता एवं सार्थकता प्राप्त होती है। प्रतिभा का सम्मान करने से प्रतिभावान छात्रों का मनोबल बढ़ता है। आगे चलकर वे समाज में कीर्तिमान स्थापित करते हैं जिससे राष्ट्र गौरवान्वित होता है।

परिवार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेवारियों को अपनी मेधा शक्ति के बल पर और दृढ़तापूर्वक आप स्थापित करेंगे, ऐसी अपेक्षा है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम ने स्वामी विवेकानंद की उक्ति - उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए को, याद दिलाया। अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे भैया-बहन संस्कार एवं अनुशासन को आधार मानकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही उनका सर्वांगीण विकास होगा।

10वीं-12वीं के 42 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मौके पर सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक पाने वाले झारखंड में प्रथम दो छात्र-छात्राएं सहित 42 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप चांदी का सिक्का, रामचरित मानस एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कई ऐसे छात्र एवं अतिथि कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए। मुख्य रूप से  आरएसएस के क्षेत्र सह संघचालक देवव्रत पाहन, प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह, विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन, सह मंत्री ज्वाला तिवारी, अखिलेश कुमार, फूल सिंह, अमरकांत झा, नीरज कुमार लाल, तुलसी ठाकुर, डा रामकेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.