Move to Jagran APP

Ranchi Corona News: रांची में फिर 01 नया मामला, बूंडू में मिला कोरोना मरीज; जानें ताजा हाल

Ranchi Jharkhand Corona Update Today रांची में रविवार को फिर से एक नया मामला सामने आया है। आज के आंकड़ों के साथ झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 368 हो गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 08:06 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 08:55 AM (IST)
Ranchi Corona News: रांची में फिर 01 नया मामला, बूंडू में मिला कोरोना मरीज; जानें ताजा हाल
Ranchi Corona News: रांची में फिर 01 नया मामला, बूंडू में मिला कोरोना मरीज; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi, Jharkhand Corona Update Today रांची में रविवार को फिर से एक नया मामला सामने आया है। आज के 18 नए मामलों के साथ झारखंड में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 368 हो गई है। आज अबतक कुल 18 कोरोना मरीजों का पता चला है। इनमें चार हजारीबाग, 4 चाईबासा, 3 जमशेदपुर, 3 गढ़वा, 2 कोडरमा और एक-एक मामला रांची तथा रामगढ़ से सामने आया है।

prime article banner

जैप जवान सहित मिले कोरोना के 18 नए मरीज, दो हुए स्वस्थ

राज्य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बाहर फंसे प्रवासियों के झारखंड लौटने के बाद अब एक साथ मुंबई, सूरत, कोलकाता, तेलंगाना और अलग-अलग राज्यों के विभिन्न शहरों से कोरोना की कई नई चेन झारखंड से जुड़ गई है। रविवार को भी झारखंड में 18 नए पॉजिटिव केस मिले। वहीं गिरिडीह में दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैैं।

नए मरीजों में पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग के चार-चार, पश्चिमी सिंहभूम और गढ़वा के तीन-तीन, कोडरमा के दो तथा रांची व रामगढ़ के एक-एक मरीज शामिल हैं। ये सभी मरीज मुंबई, आरा व कोलकाता से लौटे हैैं। वहीं जमशेदपुर का एक मरीज रांची से जमशेदपुर पहुंचा था। इसके साथ ही राज्य में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 369 हो गई है। इनमें 144 स्वस्थ हो चुके हैैं, जबकि 225 एक्टिव मरीज हैैं। 

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों में एक जैप जवान भी शामिल है, जो बिहार के आरा से लौटा था। उसे सिदगोड़ा में होम क्वारंटाइन में रखा गया था। इनके अलावा बारीडीह में तीन और मरीज मिले। इनमें एक छात्रा व दो छात्र शामिल हैंं। दो छात्र-छात्राएं कोलकाता से लौटे थे, जबकि एक छात्र रांची से लौटा था। तीनों छात्र-छात्राओं को होम क्वारंटाइन कर दिया गया था। रविवार को इनकी रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

उधर पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में तीन नए मरीज मिले हैैं। ये तीनों पिछले दिनों श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 17 मई को मुंबई से चक्रधरपुर लौटने के बाद अलग-अलग सेंटरों में क्वारंटाइन किए गए थे। उधर रामगढ़ के दुलमी में एक मरीज पॉजिटिव मिला है, वह पांच दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। प्रशासन ने उसे दुलमी के क्वारंटाइन सेंटर में रखा था।

कहां- कितने मरीज

  1. रांची : 115
  2. गढ़वा : 50
  3. हजारीबाग : 45
  4. कोडरमा : 29
  5. पूर्वी सिंहभूम : 24
  6. गिरिडीह : 16
  7. पलामू : 15
  8. बोकारो : 15
  9. गुमला : 10
  10. धनबाद : 07
  11. सिमेडगा : 07
  12. रामगढ़ : 07
  13. देवघर : 05
  14. लातेहार : 04
  15. सरायकेला-खरसावां : 04
  16. पश्चिमी सिंहभूम : 06
  17. लोहरदगा : 02
  18. जामताड़ा : 02
  19. दुमका : 02
  20. चतरा : 01
  21. गोड्डा : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.