विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में आज से शुरू होगा जागरण फिल्मोत्सव, मधुर भंडारकर और अरबाज खान होंगे शामिल

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:19 AM (IST)

रांची में 9 से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जागरण फिल्मोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसका उद्घाटन रक्षा राज्य ...और पढ़ें

चार बजे संजय सेठ करेंगे उद्घाटन, ओपनिंग फिल्म मोमाकू हिंदी है।

चार बजे संजय सेठ करेंगे उद्घाटन, ओपनिंग फिल्म मोमाकू हिंदी है।

HighLights

  1. 9 से 11 अक्टूबर तक रांची में जागरण फिल्मोत्सव।

  2. मधुर भंडारकर और अरबाज खान की विशेष उपस्थिति।

  3. ओपनिंग फिल्म 'मोमाकू', कई भाषाओं की फिल्में।

जागरण संवाददाता, रांची। दुनिया का सबसे बड़ा घुमंतू जागरण फिल्मोत्सव आज से शुरू हो रहा है। शहर की संस्कृति का हिस्सा बना यह फिल्मोत्सव जेडी सिनेमा, जेडी हाई स्ट्रीट, मेन रोड में होगा। शुक्रवार की शाम चार बजे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उद्घाटन करेंगे।

ओपनिंग फिल्म मोमाकू से होगी। मोमाकू यानी मोटर, माचिस और कटर। कुलदीप कुनाल द्वारा लिखित और निर्देशित एक क्राइम थ्रिलर और डार्क कामेडी फिल्म है। इसी साल जून में यह रिलीज हुई थी। हरियाणा की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की कहानी तीन ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक एटीएम मशीन चुराकर उसे एक ट्यूबवेल के कमरे में छिपा देते हैं।

दस भाषाओं में यह रिलीज हुई थी। इसके बाद कई शार्ट फिल्में दिखई जाएंगी। उद्घाटन से पहले अपने शहर के चर्चित फिल्मकार व केरियोग्राफर से भी बातचीत करने का मौका भी मिलेगा। 2.45 पर प्रसिद्ध कलाकार नंदलाल नायक, विवेक नायक व इंद्रजीत सिंह से एआई के युग में थियेटर और कहानी पर बात होगी।

मधुर भंडारकर-अरबाज खान से रूबरू का मौका

तीन दिवसीय उत्सव की खास बात यह है कि प्रसिद्ध निर्देशक मधुर भंडारकर से शनिवार को ढाई बजे बातचीत होगी। इसके पूर्व उनकी चर्चित फिल्म चांदनी बार दिखाई जाएगी। इसको बने 25 साल हो गए। इस लिए सिनेप्रेमियों के लिए यह खास मौका है।

इसके साथ अगले दिन, यानी अंतिम दिन 11 को 11 बजे से अरबाज खान से बातचीत होगी। आप भी अपने सवाल दाग सकते हैं।
भोजपुरी, मराठी, अंग्रेजी, कोंकणी, बांग्ला और नागपुरी फिल्में भी यहां अपनी बोली-बानी की फिल्में भी हैं। क्षेत्रीय भाषा के साथ विदेशी भाषा की फिल्में भी होंगी। प्रशांत रंजन की बोध भोजपुरी फिल्म है।

फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक प्रशांत रंजन हैं। यह फिल्म मुख्य रूप से कोरोना के लाकडाउन के दौरान आम लोगों के जीवन में आए गहरे मानसिक और भावनात्मक बदलावों को रेखांकित करती है। वहीं, नागपुरी फिल्म सेरेंग भी दिखाई जाएगी।

एनपीके पुरुषोत्तम ने बनाई है। बियांड द हिप मराठी-हिंदी में है। पर्सियन फिल्म रोज भी है। कोंकणी में बनी वैमानिक भी यहां देख सकते हैं। मलयालम फिल्म पोयम आफ द इंसलब्ड 13 मिनट की फिल्म है।

आई सी यू 11 मिनट की अंग्रेजी, हिंदी व कन्नड़ में देख सकते हैं। दस को अंतिम फिल्म मलयालम है इथीरी नीरम। तो, आइए, समय से पहले और पास के साथ। 18 साल की उम्र से ऊपर के लिए ही प्रवेश है।