जागरण फिल्म फेस्टिवल रांची में 8 से 10 अक्टूबर तक, कलाकारों ने की सफल बनाने की तैयारी
कलाकारों और फिल्मकारों के साथ दैनिक जागरण सभागार में जागरण फिल्म फेस्टिवल को सफल बनाने पर चर्चा हुई। यह फेस्टिवल ...और पढ़ें

फेस्टिवल में देश के जाने-माने फिल्मकारों और कलाकारों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
HighLights
जागरण फिल्म फेस्टिवल की सफलता हेतु कलाकारों के साथ बैठक हुई।
फेस्टिवल 8-10 अक्टूबर को रांची के जेडी हाई स्ट्रीट में आयोजित।
मधुर भंडारकर और अरबाज खान जैसे सितारे आकर्षण का केंद्र होंगे।
जागरण संवाददाता, रांची। रांची में 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 'जागरण फिल्म फेस्टिवल' को लेकर कलाकारों में भारी उत्साह है, जहां बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी के बीच स्थानीय प्रतिभाओं को एक नया और बड़ा मंच मिलेगा।
जागरण फिल्म फेस्टिवल (जेएफएफ) को सफल और यादगार बनाने को लेकर दैनिक जागरण के सभागार में महाप्रबंधक, दैनिक जागरण, रांची के पारितोष झा के साथ झारखंड के कलाकारों, फिल्मकारों, रंगकर्मियों और संगीतकारों की विशेष बैठक हुई।
बैठक में फेस्टिवल के आयोजन, स्थानीय कलाकारों की सहभागिता तथा झारखंड की फिल्म एवं कला प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। जागरण फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 8, 9 और 10 अक्टूबर को शहर के जेडी हाई स्ट्रीट में किया जाएगा। फेस्टिवल में देश के जाने-माने फिल्मकारों और कलाकारों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
10 अक्टूबर को फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और 11 अक्टूबर को अभिनेता अरबाज खान के शामिल होने की जानकारी दी गई है। आयोजन को लेकर कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों में उत्साह है। बैठक में झारखंड की फिल्म और रंगमंच से जुड़ी कई प्रमुख प्रतिभाओं ने सहभागिता की।
इनमें राजेश कुमार (प्रोफेसर, अभिनेता एवं फिल्मकार), सोनी केशरी (अभिनेत्री), अनमोल पांडेय (निर्देशक), संजीव शुक्ला (अभिनेता एवं रंगमंच निर्देशक), ओम प्रकाश मिश्रा (अभिनेता, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री), राजेश कुमार सिंह (दूरदर्शन एंकर, पाडकास्ट एवं झारखंड दर्पण), एनपीके पुरुषोत्तम (फिल्मकार एवं लेखक), सतीश शाहदेव (अभिनेता), तरुण नायक (फिल्मकार), उज्ज्वल कुमार राकी (अभिनेता), इंद्रजीत सिंह (अभिनेता एवं कोरियोग्राफर), सुकुमार मुखर्जी (अभिनेता), रजनीश कुमार (अभिनेता), आशुतोष द्विवेदी (गायक) और अंकित कुमार मिश्रा (गायक) शामिल रहे।
कलाकारों ने कहा कि झारखंड में सिनेमा, रंगमंच और संगीत के क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली कलाकार मौजूद हैं। जागरण फिल्म फेस्टिवल जैसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों और फिल्मकारों से संवाद करने का अवसर मिलता है।
सभी कलाकारों ने फेस्टिवल को सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही। झारखंड की कला एवं फिल्म जगत की प्रतिभाओं के साथ मिलकर आगे भी रचनात्मक कार्य करने का भरोसा दिलाया।
