स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबी रांची, समाहरणालय में डीसी, रिम्स में डायरेक्टर ने किया झंडोत्तोलन
झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूरा शहर आजादी के रंग में रंगा हुआ है। सभी सरकारीऔर गैर सरकारी इमारत व परिसर में तिरंगा लहरा रहा है।75वें स्वतंत्र दिवस पर समाहरणालय में परिसर में उपायुक्त छवि रंजन ने झंडोत्तोलन किया।

रांची, डिजिटल डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूरा शहर आजादी के रंग में रंगा हुआ है। सभी सरकारीऔर गैर सरकारी इमारत व परिसर में तिरंगा लहरा रहा है।75वें स्वतंत्र दिवस पर समाहरणालय में परिसर में उपायुक्त छवि रंजन ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, सिटी एसपी सौरभ, उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक दुबे एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करें। एसएमएस फार्मूला को फॉलो करें ।
उपायुक्त ने ज़िलेवासियों से कोरोनारोधी टीका लेने की भी अपील की।विकास भवन परिसर में उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर में झंडोत्तोलन किया। डोरंडा स्थित जैप वन के मुख्यालय में कमांडेंट अनीश गुप्ता ने झंडा फहराया। रांची रिम्स में निदेशक डा कामेश्वर प्रसाद ने तिरंगा लहराया। तुपुदाना ओपी में प्रभारी कन्हैया सिंह ने ध्वजारोहण किया। रांची के पहाड़ी मंदिर तिरंगा लहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में कुलपति डा सत्यनारायण मुंडा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनसीसी विंग ने परेड किया।संत पाल्स कालेज में शिक्षक शिक्षेकत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। कोविड 19 के लिए जागरूकता का संकल्प लिया। कॉसमॉस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक सुप्रीओ भटटाचार्य ने क्लब प्रागंण में झंडा फहराया। इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक देवाशीष राय के साथ सभी पदाधिकारी और सदस्यों उपस्थित रहे। इसके अलावा तमाम सामाजिक संगठन,शैक्षणिक संगठन, धार्मिक संगठनों की ओर से झंडा फहराया गया। बच्चे आनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूरा शहर तिरंगे के रंग
स्वतंत्रता दिवस पर पूरी राजधानी तिरंग के रंग में नजर आ रही है। शहर के अधिकांश इलाकों में रोड व इमारतों पर झंडा लगाया गया है।अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद स्थल पर भव्य सजावट की गई है। सभी सरकारी आवासों में झंडा फहराया गया है। विभिन्न हाउसिंग सोसाइटी में कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
रांची में स्वतंत्रता दिवस समारोह, रांची जिला प्रशासन, रांची डीसी, रांची डीडीसी, रिम्स निदेशक, रांची में ध्वजारोहण, झारखंड न्यूज, रांची न्यूज, जैप वन, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, सामाजिक संगठनों ने किया ध्वजारोहण, मंदिरों में फहराया झंडा, स्कूलों में फहराया झंडा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।