रांची: कार के लिए मायके से 3 लाख नहीं मिले, तो पति ने ढाई साल के बेटे के सामने पत्नी का गला रेता
रांची में एक पति ने कार खरीदने के लिए मायके से तीन लाख रुपये न मिलने पर अपनी 22 वर्षीय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, चान्हो (रांची)। थाना क्षेत्र के चटवल गांव में मंगलवार को कार खरीदने के लिए ससुराल से तीन लाख रुपया नहीं मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी 22 वर्षीय सुहाना परवीन की ससुराल में ही घुसकर नृशंस तरीके से गला रेतकर हत्या कर अंदर से घर को बंद कर अपने ढाई साल के बेटे के साथ वहीं खड़ा रहा।
हत्या के आरोपी पति जावेद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुबह करीब नौ बजे की है बताया जा रहा है पुत्र के अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर का दरवाजा खुलवाने के प्रयास कर रहे लोगों को खिड़की से अपने पुत्र के गले में चाकू रखकर धमका रहा था कि अगर उसके साथ कुछ करने की कोशिश की गई तो वह बच्चे का भी गला रेत देगा।
पुलिस ने किसी तरह आरोपी पर काबू पाया
बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चान्हो पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे काबू में किया और गिरफ्तार कर लिया। और घर के हॉल में खून से लथपथ पड़े सुहाना परवीन के शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार चटवल निवासी सुहाना परवीन पिता अशरफ अंसारी की शादी चार साल पूर्व मसमानो गांव के जावेद अंसारी पिता स्वर्गीय जलालुद्दीन अंसारी के साथ हुई थी।
तीन लाख रुपया लाने के लिए बना रहा था दबाव
शादी के बाद से ही जावेद अंसारी समय समय पर बाइक व नगद पैसों की मांग को लेकर सुहाना परवीन को प्रताड़ित करने लगा था सुहाना के मायके वालों का कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने एक साल पहले जावेद को अपाची बाइक खरीदकर दी थी।
जिसे एक माह पूर्व बेचकर कार खरीदने के लिए सुहाना परवीन पर मायके से तीन लाख रुपया लाने के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने तीन दिन पहले भी सुहाना के साथ मारपीट किया और फिर घर से निकाल दिया था।
बेटे के सामने बेदर्दी से गला रेतकर हत्या
उसके बाद वह बच्चे के साथ अपने मायके चली आई थी और अपने भाई के घर में ही थी इसी बीच मंगलवार की सुबह जावेद अंसारी सुहाना के भाई के घर पहुंचा और घर का दरवाजा बंद कर बाथरूम गयी अपनी पत्नी सुहाना परवीन को काबू में कर पटक दिया और अपने साथ लाये चाइनीज चाकू से अपने ढाई वर्षीय पुत्र के सामने बेदर्दी से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
घर के अंदर चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सुहाना का भाई जब मौके पर पहुंचा और घर का दरवाजा बंद देख उसने छत के रास्ते अंदर घुसने की कोशिश की तो जावेद ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया था।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और उग्र होकर जावेद को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस काफी मसक्कत के बाद वहां से बाहर निकाल कर ले गए इसी खींचातानी में थाना प्रभारी व चान्हो थाना के मुंशी बिजय कुमार को मामूली चोटें भी लगी।
