यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranchi: कोई आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है? विवादित बयान पर कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने दी सफाई
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। इरफान अंसारी भाजपा ...और पढ़ें

रांची, एजेंसी: कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर विवादित टिप्पणी कर बुरी तरह फंस गये हैं। बुधवार को झारखंड विधानसभा की कार्रवाई के दौरान इरफान अंसारी ने कहा था कि बाबूलाल जी इतना तेज कैसे हो गये हैं। हमको समझ में नहीं आता है। आप एक आदिवासी नेता हैं। आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है।
उनका यह कथन एक वीडियों को एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर था। हालांकि इरफान अंसारी के इस बयान के बाद झारखंड भाजपा के नेता कांग्रेस और जामताड़ा विधायक पर हमलावर हो गये हैं। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक को आदिवासी विरोधी और उनके इस बयान को आदिवासियों का अपमान बता रहे हैं।
भाजपा नेताओं के चौतरफा हमलों के बीच अब इरफान अंसारी ने मामले पर सफाई दी है। बाबूलाल मरांडी दिये अपने विवादित बयान पर सफाई देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि विधानसभा की प्रोसिडिंग निकालकर देखेंगे तो साफ पता चल जायेगा कि आदिवासियों के अपमान की बात तो कभी हुई ही नहीं है।
मामले पर सफाई देते हुए इरफान अंसारी ने आगे कहते हैं, "मैंने कहा बाबूलाल जी तेज कैसे हो गये... बाबूलाल जी सेक्यूलर थे पहले...। वह दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के वोटों से विधायक बने हैं। इसके बाद वह भाजपा के कार्यालय क्या घुस गये...आप निकलते हैं वहां से... इतनी नफरत, इतनी घृणा हम लोगों से... जहर उगल रहे हैं। मेरे कहने का सेंस यह था।"
