विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi Hindpiri Coronavirus: दिल्‍ली के बाद झारखंड पहुंचे थूकने वाले, सफाईकर्मियों पर थूक रहे हिंदपीढ़ी के लोग

By Alok ShahiEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2020 01:49 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 07:38 AM (IST)

उपनगर आयुक्त व सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी से इंफोर्समेंट टीम ने थूक फेंके जाने की शिकायत की। चार अप्रैल को ...और पढ़ें

Ranchi Hindpiri Coronavirus: दिल्‍ली के बाद झारखंड पहुंचे थूकने वाले, सफाईकर्मियों पर थूक रहे हिंदपीढ़ी के लोग
Ranchi Hindpiri Coronavirus: दिल्‍ली के बाद झारखंड पहुंचे थूकने वाले, सफाईकर्मियों पर थूक रहे हिंदपीढ़ी के लोग

रांची, जासं। Ranchi Hindpiri Coronavirus हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढऩे के बाद भी कई स्थानीय लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। जिला प्रशासन ने पूरे हिंदपीढ़ी क्षेत्र को सील कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। लोग अपने-अपने घरों के अंदर हैं। फिर भी इस क्षेत्र में सफाई कार्य करने वाले सफाईकर्मी, कूड़ा उठाने वाले वाहनों व इंफोसर्मेंट टीम के ऊपर कुछ लोग अपने-अपने घर की छत पर खड़े होकर थूक रहे हैं। गुरुवार को इंफोर्समेंट टीम के सदस्यों ने उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार व सहायक लोक स्वास्थ्य से इस मामले को लेकर शिकायत भी की। इंफोर्समेंट टीम के सदस्यों ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि यदि हिंदपीढ़ी में लोग यूं ही उनके ऊपर थूकते रहेंगे तो वे उस क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का काम कराने नहीं जाएंगे। उधर प्रशासन ने ऐसे लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

सफाईकर्मी के साथ पार्षद पति ने की थी मारपीट

चार अप्रैल को हिंदपीढ़ी क्षेत्र में वाटर टैंकर से सैनिटाइजेशन का काम कर रहे चालक मुकेश कुमार के साथ वार्ड-22 के पार्षद पति मो. असलम ने मारपीट की थी। इस मामले को लेकर सफाईकर्मियों ने पांच अप्रैल को काम बंद कर दिया था। हिंदपीढ़ी में कोरोना के दहशत से सफाईकर्मी काम करने के लिए तैयार नहीं थे। 

टीम ने शिकायत की है कि सैनिटाइजेशन करा रहे इंफोर्समेंट टीम के ऊपर स्थानीय लोग ने थूका है। इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए दूसरी पाली की इंफोर्समेंट टीम को निर्देश दिया गया है कि थूकने वालों की विडियो बनाएं। इस मामले की सूचना जिला प्रशासन को भी दी जाएगी, ताकि इस प्रकार की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। -डॉ. किरण कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, रांची नगर निगम।