रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बदहाल,लोगों को हो रही परेशानी
रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की बदहाली का दंश बेड़ो की जनता पिछले कई माह से झेल रही है। बारिश के कारण वाहनों के गुजरने से सड़क जर्जर हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जगह-जगह मार्ग पर बने गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है।
बेड़ो(रांची) । रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 की बदहाली का दंश बेड़ो की जनता पिछले कई माह से झेल रही है। बारिश के कारण वाहनों के गुजरने से सड़क जर्जर हो चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। जगह-जगह मार्ग पर बने गड्ढों की वजह से लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानी आ रही है। इन गड्ढों से बच कर न चला जाए तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मार्ग पर बने गड्ढों से सबसे ज्यादा परेशानी प्रखंड में चलने वाले आटो सवारी चालकों को होती है। गाड़ियों में सवारी होने की वजह से उन्हें विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जबकि सरकार के मंत्रियों का इससे आना-जाना लगा रहता है। वहीं जिले के वरीय अधिकारियों का भी इस मार्ग से रोज गुजरना होता है। लेकिन, उन्होंने कभी भी इन गड्ढों को ठीक कराने गंभीरता से नहीं लिया।