विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की का निधन, 31 अक्टूबर को होगा दफन संस्कार

By Jayanti Munda KachhapEdited By: Mansi Kumari
Published: Fri, 30 Oct 2026 01:44 PM (IST)

रांची के जीईएल चर्च मुख्यालय के बिशप सीमांत तिर्की का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन से चर्च ...और पढ़ें

जीईएल चर्च रांची के बिशप सीमांत तिर्की का निधन। जागरण

जीईएल चर्च रांची के बिशप सीमांत तिर्की का निधन। जागरण

HighLights

  1. जीईएल चर्च रांची के बिशप सीमांत तिर्की का निधन।

  2. हार्ट अटैक के कारण देर रात तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत।

जागरण संवाददाता, रांची। जीईएल चर्च रांची मुख्यालय के बिशप और रांची ऑल चर्चेज कमेटी के अध्यक्ष बिशप सीमांत तिर्की का निधन हो गया। देर रात हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें लालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिशप सीमांत तिर्की के निधन की खबर से चर्च और ईसाई समुदाय में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जीईएल चर्च कब्रिस्तान में किया जाएगा।