विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, सड़क पर उतरे लोग; भीड़ में शामिल शख्स ने CO को मारा मुक्का

By Amit SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 16 Sep 2026 02:23 PM (IST)

रांची के एचईसी बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क ...और पढ़ें

HighLights

  1. एचईसी बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी।

  2. स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम की।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के एचईसी बाईपास रोड में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी।

अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन की टीम के साथ प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत हो गई। इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने अरगोड़ा अंचल अधिकारी (सीओ) को मुक्का मार दिया। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई।

ranchi anti-encroachment drive

सड़क जाम कर अतिक्रमण हटाने का विरोध

बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का बुधवार को दूसरा दिन था। जिला प्रशासन की टीम सुबह करीब 10 बजे कार्रवाई के लिए पहुंची। मौके पर अरगोड़ा सीओ, न्यायिक दंडाधिकारी, जगन्नाथपुर थाना और नगड़ी थाना की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

ranchi anti-encroachment drive

ranchi anti-encroachment drive

बस्तीवासियों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं। अचानक घर तोड़े जाने से उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो जाएगा। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बस्ती में छोटे बच्चे और बुजुर्ग हैं। घर टूटने के बाद वे कहां जाएंगे, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। 

यह भी पढ़ें- रांची में नगर निगम की 27 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त, अब बनेंगे वेंडिंग जोन, पार्क और लाइब्रेरी