बाहर दें::: वायुसेना के विमान का इंजन हुआ फेल, रांची में आपात लैंडिंग
रांची : गुरुवार को महाराष्ट्र के विदर्भ से ओडिशा के कलाईकुंडा एयरबेस की ओर जा रहे वा
रांची : गुरुवार को महाराष्ट्र के विदर्भ से ओडिशा के कलाईकुंडा एयरबेस की ओर जा रहे वायुसेना के विमान का इंजन फेल हो गया, जिसकी वजह से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग कराई गई। वायुसेना का विमान संख्या एएन 32 के एक इंजन में अचानक आई खराबी के कारण यह इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। विमान ने विदर्भ से करीब 3 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरी थी। रायपुर से कलाईकुंडा के बीच में पायलट को एक इंजन फेल होने की भनक लगी। तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान के कैप्टन ने संपर्क साधा। रांची में इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। शाम 5.55 में विमान की रांची में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में पायलट सहित कुल 25 जवान सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।
विमान का इंजन क्यों खराब हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। जांच के लिए एयरफोर्स के इंजीनियर्स और एक्सपर्ट शुक्रवार को रांची आएंगे। इमरजेंसी लैंडिंग के पूर्व रांची एयरपोर्ट में भी पूरी तैयारी कर ली गई थी। रनवे के समीप ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई थी।