रांची दुर्गा पूजा मेले में बंगाल के रंग-बिरंगे तोरण ने खींचा ध्यान, घर की सजावट के लिए हो रही खरीदारी
रांची के दुर्गा पूजा मेले में महिलाओं में खरीदारी का उत्साह दिख रहा है, जहां बंगाल से आए रंग-बिरंगे तोरण और सिल्वर पत्थर के शिवलिंग मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।

शिवलिंग और तोरण। फोटो जागरण
HighLights
महिलाओं में रंग-बिरंगे तोरण खरीदने का खासा उत्साह।
सिल्वर पत्थर के शिवलिंग अपनी खूबसूरत नक्काशी से लुभा रहे।
मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प और धार्मिक वस्तुएं उपलब्ध हैं।
जागरण संवाददाता रांची। दुर्गा पूजा के मेले में खरीदारी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में बंगाल से आए रंग-बिरंगे तोरण महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। घरों के दरवाजों की सजावट के लिए महिलाएं अपनी पसंद के तोरण खरीद रही हैं।
50 से 100 रुपये की कीमत में उपलब्ध इन तोरणों की मांग है। त्योहार के अवसर पर घरों को सजाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं मेले में भगवान शिव के स्वरूप शिवलिंग भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
सिल्वर पत्थर से बने शिवलिंग अपनी खूबसूरत बनावट और आकर्षक नक्काशी के कारण खास पसंद किए जा रहे हैं। शिवलिंग बेच रहीं बिमला देवी ने बताया कि ये शिवलिंग सिल्वर पत्थर से बनाए गए हैं। इनकी खासियत यह है कि शिवलिंग के साथ मिलने वाली थाली भी इसी पत्थर से तैयार की गई है।
पत्थर पर हाथों से की गई बारीक नक्काशी इसकी सुंदरता को और बढ़ा देती है। मेले में पारंपरिक सजावटी सामान और धार्मिक वस्तुओं की मौजूदगी खरीदारी को खास बना रही है।
महिलाएं जहां घर की सजावट के लिए तोरण खरीद रही हैं, वहीं श्रद्धालु शिवलिंग की कलात्मक बनावट देखकर इसकी जानकारी ले रहे हैं। पूजा के उत्साह के बीच मेले में खरीदार के लिए हस्तशिल्प से बने वस्तुएं भी उपलब्ध है।
- सिल्वर पत्थर शिवलिंग - 250 सेट
- एक्सेसरीज - 150 से शुरू
- की रिंग - 80
- तोरण - 50 से 100
