Move to Jagran APP

Durga Puja 2020: ऑनलाइन पूजा का बढ़ा क्रेज, मोबाइल पर मां दुर्गा के दर्शन कर निहाल हो रहे श्रद्धालु

Ranchi Durga Puja 2020 इस बार माता के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। श्रद्धालु बाहर से ही माता का दर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस बार आनलाइन दर्शन का क्रेज ज्यादा दिख रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 03:58 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 03:59 PM (IST)
Durga Puja 2020: ऑनलाइन पूजा का बढ़ा क्रेज, मोबाइल पर मां दुर्गा के दर्शन कर निहाल हो रहे श्रद्धालु
रांची के एक पंडाल से मां दुर्गा की पूजा का मोबाइल पर दर्शन हो रहा है।

रांची, जासं। राजधानी रांची एवं आसपास का इलाकों में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। वातावरण दुर्गामय बना हुआ है। शुक्रवार सप्तमी तिथि को नवपत्रिका प्रवेश अनुष्ठान पूरा होने के बाद पूजा पंडालों एवं मंदिरों में मां दुर्गा कत्यायनी रूप की पूजा अर्चना की जा रही है। दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। इसके साथ ही बाकी बचे पूजा पंडालों के पट भी खोल दिए गए हैं। श्रद्धालु माता का दर्शन-पूजन कर निहाल हो रहे हैं। सुबह से ही पंडालों में दर्शनार्थियों का आना जारी है।

loksabha election banner

इस बार माता के गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। श्रद्धालु बाहर से ही माता का दर्शन कर रहे हैं। हालांकि, इस बार आनलाइन दर्शन का क्रेज ज्यादा है। शहर के जितने भी बड़े पूजा पंडाल एवं मंदिर हैं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई है। दुर्गा बाड़ी में नवपत्रिका प्रवेश पूजन का मोबाइल से लाइव प्रसारण किया जा रहा है। श्रद्धालु घर बैठे ही फेसबुक पेज और दुर्गा बाड़ी की वेबसाइट के माध्यम से पूजा में शामिल हो रहे हैं।

पिछले साल सप्तमी के बाद जहां दुर्गा बाड़ी सहित अन्य पूजा पंडालों में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी, इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासनिक सख्ती बरती जा रही है। सो, पंडालों में काफी कम भीड़ है। आयोजन समिति की ओर से भी विशेष एहतियात बरता जा रहा है। थड़पखना निवासी डा. पंपा सेन विश्वास बताती हैं कि दुर्गा बाड़ी में प्रवेश वॢजत है।

अपने घरों से ही माता का आनलाइन दर्शन पूजन किया। माता का साक्षात दर्शन नहीं कर पाने से मायूसी तो है, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए यही उपाय है। आनलाइन दर्शन की व्यवस्था होने से एक सुविधा यह हुई कि अनावश्यक भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़ा। बकरी बाजार भारतीय नवयुवक संघ, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल, ओसीसी क्लब, राजस्थान मित्र मंडल के पूजा पंडालों में भी विधि-विधान से माता की पूजा जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.