Coronavirus Helpline Number: रांची DC ने जारी किए 2 हेल्पलाइन नंबर, कहा- किसी भी प्रकार की हो जरूरत करें कॉल
Coronavirus Helpline Number कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आम लोगों को परेशानी से बचाने के के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गई।
रांची, जासं । कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आम लोगों को परेशानी से बचाने के के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गई। उपायुक्त रांची की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। इसमें लिखा गया है कि रांची में COVID19 के तीव्र प्रकोप को देखते हुए, रांची जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए दो अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो या एंबुलेंस की आवश्यकता तो इन नंबरों पर 24x7 कॉल कर मदद पा सकते हैं। इसमें पहला नंबर 0651-2200008 तथा दूसरा नंबर 0651-2200009 है। ज्ञात हो कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों में सीट भर गई है। लोग अपने परिजनों को भर्ती कराने के लिए परेशान हैं। ऐसे में वह प्रशासन की मदद ले सकते हैं।
ट्विटर पर भी दे सकते हैं जानकारी
कोविड-19 के मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। आम नागरिक मदद के लिए उपायुक्त टि्वटर हैंडल पर भी जानकारी दे सकता है। प्रशासन की ओर से सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी लगातार सहयोग के लिए कहा जा रहा है। बैठकों का दौर जारी है। इनसिडेंट कमांडर के रूप में अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग ने अस्पतालों के साथ टैग किया गया है।