Move to Jagran APP

Ranchi News: दिल्ली के डॉक्टर दंपती के बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास, होटल की छत से लगाई छलांग; हालत गंभीर

Jharkhand रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित होटल जेड स्क्वायर की छत से शनिवार को युवक पियूष गुप्ता ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसके चलते वह घायल हो गया। युवक का राज अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

By prince kumarEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Sat, 01 Apr 2023 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 11:10 PM (IST)
Ranchi News: दिल्ली के डॉक्टर दंपती के बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास, होटल की छत से लगाई छलांग; हालत गंभीर
दिल्ली के डॉक्टर दंपती के बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के रांची जिले के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित होटल जेड स्क्वायर की छत से शनिवार को युवक पियूष गुप्ता ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके चलते वह घायल हो गया।

loksabha election banner

युवक का राज अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डोरंडा पुलिस के अनुसार पियूष दिल्ली में रहता है। उसके पिता का नाम रामजी गुप्ता और माता का नाम प्रतीक्षा गुप्ता है। दोनों पेशे से डाक्टर हैं।

रांची में रहने वाली एक युवती से कुछ दिन पहले पियूष की सगाई हुई थी। कुछ माह के बाद दोनों की शादी होने वाली थी। तिथि भी तय की जा चुकी है। पियूष अपनी मंगेतर से मिलने के लिए रांची पहुंचा। उसने मंगेतर को होटल में बुलाया था।

दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा होने लगा। इसी बीच युवती होटल से निकल कर चली गई। इसके बाद पियूष गुस्से में होटल की छत पर गया और छलांग लगा दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पियूष को अस्पताल ले गई।

एक युवक से बातचीत करने पर बढ़ा था विवाद

पुलिस का कहना है कि पियूष की मंगेतर किसी युवक से बातचीत करती थी। पियूष इससे नाराज था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि पियूष के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उसके घरवाले रांची पहुंच गए हैं। पुलिस इस मामले में पियूष का बयान लेगी। युवती का भी बयान लिया जाएगा इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पियूष अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

पुलिस का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जाएगा। इसके अलावा होटल के आसपास का भी सीसीटीवी खंगाला जाएगा ताकि यह स्प्ष्ट हो सके कि पियूष छत पर अकेले था या फिर उसके साथ कोई और मौजूद था।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करता है पियूष

डोरंडा थानेदार रमेश कुमार का कहना है कि पियूष दिल्ली में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही है। वह होटल के तीसरे तल्ले पर रुका हुआ था। युवती से विवाद होने के बाद वह छत पर गया था। छत से कूदने के बाद वह एक कार के ऊपर गिर गया। कार पर गिरने के बाद होटल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.