विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में होली-ईद पर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

Published: Tue, 03 Mar 2026 06:22 AM (IST)

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आगामी विधानसभा सत्र और होली, ईद, सरहुल, रामनवमी जैसे त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री। फोटो जागरण

अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र तथा आगामी होली, ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था हर हाल में सुदृढ़ रहनी चाहिए।

संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसे लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआइसी सभागार में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।

Ranchi Manjunath Bhajantri

नगरपालिका चुनाव व शपथ ग्रहण की तैयारी

उपायुक्त ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने का निर्देश दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र प्रारंभ कराने को कहा गया।

ध्वनि प्रदूषण व सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

होली और ईद सहित सभी पर्व-त्योहारों में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के तय मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।

मार्च क्लोजिंग में वित्तीय अनुशासन

मार्च क्लोजिंग के मद्देनजर सभी विभागों को फर्जी निकासी और अनियमितताओं पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। अंतिम समय में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Manjunath Bhajantri

विकास कार्यों व प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा

समाहरणालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों के 24 घंटे संचालन की समीक्षा की गई। सभागार के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। रांची के प्रमुख जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और फर्जीवाड़ा रोकने पर भी जोर दिया गया।

अंचल व प्रखंड कार्यालयों में बीडीओ/सीओ सहित कर्मियों को आईडी कार्ड वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई। छात्रवृत्ति, धान अधिप्राप्ति और मंईया सम्मान से स्वावलंबन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा हुई।

उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन ही प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय भगत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर कुमार रजत सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।