विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 स्थलों पर बनेंगे साइकिल स्टेशन

By JagranEdited By:
Published: Wed, 22 Nov 2017 08:12 PM (GMT+05:30)

रांची : राजधानी रांची में पब्लिक साइकिल शेय¨रग सिस्टम को प्रभावी बनाने की दिशा में नगर विका

14 स्थलों पर बनेंगे साइकिल स्टेशन
14 स्थलों पर बनेंगे साइकिल स्टेशन

रांची : राजधानी रांची में पब्लिक साइकिल शेय¨रग सिस्टम को प्रभावी बनाने की दिशा में नगर विकास एवं आवास विभाग ने एक कदम और बढ़ाया है। विभाग की योजना प्रथम चरण में राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसे स्थापित करने की है। झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (जुडको) तथा रांची नगर निगम के सहयोग से विभाग ने इस बाबत 14 इलाकों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया है। इसकी सफलता के बाद सरकार अन्य चरणों में 120 साइकिल स्टेशनों की स्थापना करेगी। पीपीपी मोड पर प्रस्तावित ये साइकिल स्टेशन प्रत्येक 300 मीटर की परिधि में शहरवासियों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इन स्टेशनों पर आवश्यकतानुसार 12, 24 और 36 साइकिलें रहेंगी। मेक्सिको सिटी की तर्ज पर शहरवासी एक निर्धारित किराए पर साइकिल का उपयोग कर सकेंगे।

---

इनसेट

प्रथम चरण के लिए प्रस्तावित साइकिल स्टेशन

न्यू मार्केट, रांची नगर निगम के पास, कचहरी चौक, अलबर्ट एक्का, जेल मोड़, जाकिर हुसैन पार्क, मोरहाबादी पार्क, मोरहाबादी रोड, सुजाता चौक, रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार, श्री कृष्ण लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान, काटाटोली चौक, नक्षत्र वन, रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड।

---

साइकिल स्टेशन की खासियत

- साइकिल स्टेशन पूरी तरह से स्वचालित होगा, जहां उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार साइकिल निकाल सकेंगे तथा उसे पार्क कर सकेंगे।

- इस सेवा के लिए उच्च क्षमता वाली साइकिलों का उपयोग होगा, जिसमें सुरक्षा के विशेष साधन उपलब्ध होंगे। साइकिलों के कल-पुर्जे को कहीं भी बेचा नहीं जा सकेगा।

- साइकिलों में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआइडीएस) लगे होंगे, जिससे साइकिल के लोकेशन की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी।

- साइकिल का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट फोन अप्लीकेशन तथा स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।