Ranchi Crime: रांची के दो युवक ने ओड़िशा में की 1.25 लाख की चोरी, पुलिस ने दबोचा, ट्रांजिट रिमांड के बाद आज ले जाएगी सुंदरगढ़
Ranchi Crime News ओड़िशा के सुंदरगढ़ इलाके के लाज से 1.25 लाख रुपये चोरी कर फरार हुए रांची के दो अपराधी दबोच लिए गए। रांची लोअर बाजार थाना प्रभारी के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें आज ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद पुलिस सुंदरगढ़ ले जाएगी।
रांची, जासं। Ranchi Crime News ओड़िशा के सुंदरगढ़ इलाके के लाज से 1.25 लाख रुपये चोरी कर फरार हुए रांची के दो अपराधी दबोच लिए गए। इनमें एक लोअर बाजार थाना क्षेत्र का, जबकि दूसरा हिंदपीढ़ी इलाके का रहने वाला है। दोनों को गिरफ्तार करने ओड़िशा के सुंदरगढ़ थाने की पुलिस आई थी। जिन्हें लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें आज ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद पुलिस सुंदरगढ़ ले जाएगी।
गिरफ्तार आरोपितों मे लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कलालटोली निवासी आबिस अली और हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कुर्बान चौक निवासी अरशद उर्फ बंटी शामिल है। दोनों के पास से कुछ पैसे भी बरामद किए गए हैं। दोनों जिस लाज में ठहरे थे, वहां से चोरी कर ली थी। इसके बाद फरार हो गए थे।
चावल का व्यापार करने के नाम पर गए थे ओड़िशा
पकड़े गए आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे चावल का व्यापार करने के लिए ओड़िशा गए हुए थे। लाज में ठहरने के दौरान उन्हें एक व्यक्ति को पैसा दिखा। जिसे चोरी कर वे फरार हो गए। उन्हें लगा दूसरे राज्य में चोरी करने से नहीं पकड़े जा सकेंगे। लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों को सुंदरगढ़ थाने की पुलिस जेल भेजेगी।