Move to Jagran APP

Firing in Ranchi: रांची में हुई फायरिंग... कुख्यात संदीप थापा समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार व गोली किया बरामद

Ranchi Crime News झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने कुख्यात संदीप थापा समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपितों के पास से हथियार और गोली भी बरामद किया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 08:32 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 08:33 AM (IST)
Firing in Ranchi: रांची में हुई फायरिंग... कुख्यात संदीप थापा समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार व गोली किया बरामद
Ranchi Crime News: रांची में हुई फायरिंग, चार गिरफ्तार

रांची, जासं। Ranchi Crime News रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित रातू रोड में रविवार की रात फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कुख्यात संदीप थापा समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी से सुखदेव नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों के पास से हथियार और गोली बरामद किया है।

loksabha election banner

सुखदेव नगर पुलिस बताया कि रंगदारी की बात को लेकर संदीप थापा गिरोह के सदस्यों और दूसरे युवकों में विवाद हो गया था। इसी बीच मामला बढ़ गया और अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दिया। गोली चलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ युवका मौके से फरार हो गए, जबकि संदीप थापा और तीन अन्य युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि जिस इलाके में फायरिंग हुई है, वहां का सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। संदीप थापा पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

जमानत पर निकलने के बाद बिहार चला गया था संदीप थापा

संदीप थापा को पुलिस ने कई मामलों में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। संदीप थापा जमानत पर जेल से निकलने के बाद बिहार चला गया था। कई माह से संदीप थापा बिहार में रह रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले संदीप थाना बिहार से रांची आया। संदीप के आते ही उसके गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गए। पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई थी। पुलिस संदीप थापा पर नजर रख रही थी। इसी बीच संदीप थापा के गिरोह के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया गया।

संदीप थापा और बिट्टु मिश्रा में चलता है वचर्स्व की लड़ाई

राजधानी रांची में दो कुख्यात हैं। एक संदीप थापा तो दूसर बिट्टु मिश्रा। दोनों में वचर्स्व की लड़ाई है। दोनों गिरोह के सदस्य कई बार आमने सामने हो चुके हैं। एक दूसरे के गिरोह के सदस्यों की हत्याएं भी हो चुकी हैं। बिट्टु मिश्रा भी जमानत पर जेल से बाहर है। दोनों कुख्यात जमीन के कारोबार से जुड़ गए हैं। पुलिस दोनों पर नकेल कसने के लिए थाना में हाजरी लगाने का आदेश देती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.