Move to Jagran APP

Chain Snatching: बेड़ो में चेन स्नेचिंग का मामला... मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छिनतई... गांव की महिलाओं में दहशत

Chain Snatching शहर के बाद अब गांव की महिलाओं के लिए भी सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। बेड़ो थाना क्षेत्र के लोहरदगा रोड में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छिनतई का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके के महिलाओं में दहशत व्याप्त हो गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 01:36 PM (IST)
Chain Snatching: बेड़ो में चेन स्नेचिंग का मामला... मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छिनतई... गांव की महिलाओं में दहशत
Chain Snatching: बेड़ो में चेन स्नेचिंग का मामला।

बेड़ो, जासं। Chain Snatching शहर के बाद अब गांव की महिलाओं के लिए भी सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। चेन स्नेचर अपराधियों की नजर अब गांव की महिला पर भी पड़ने लगा है। दो चेन स्नेचर महिला के गले से चेन छीनकर भाग गया। यह मामला बेड़ो थाना क्षेत्र के लोहरदगा रोड की है, जहां लोहरदगा रोड निवासी और तिवारी वस्त्रालय के संचालक सुरेंद्र तिवारी की पत्नी मालती देवी की मार्निंग वाक से वापस आने के दौरान चेन स्नेचर ने उनके गले से चेन छिनकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार, मालती देवी अपने घर के पास ही टहल रही थी, तब ही सामने से बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

loksabha election banner

बताया गया कि घटना के बाद मालती देवी ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद पति सुरेंद्र तिवारी, पुत्र व स्वजन दौड़ कर पहुंचे, तब तक बाइक सवार अपराधी लोहरदगा सड़क की तरफ भाग निकले। इधर घटना में महिला के गले पर चोट भी लगी है। वही घटना के बाद मार्निंग वाक करने वाली महिलाओं में दहशत व्याप्त हो गया है।

मालती देवी।

इधर घटना के संबंध में मालती देवी ने बताया कि वह प्रत्येक दिन की तरह मॉर्निंग वाक कर वापस अपने लौट रही थी। तभी रांची की ओर से दो बाइक सवार अचानक पहुंचे और उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए। बाइक पूरी तरह लाल रंग का था और बाइक सवार लड़का भी लाल रंग की शर्ट पहने हुए था। वही घटना के बाद पति सुरेंद्र तिवारी तुरंत फोन कर बेड़ो पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोने की चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.