विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संजू सैमसन के छक्कों से गूंजा जेएससीए स्टेडियम, 11 तस्वीरों में देखें रांची में क्रिकेट का जुनून

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:10 PM (GMT+05:30)

रांची में हाउसफुल जेएससीए स्टेडियम में क्रिकेट मैच का रोमांच चरम पर था। संजू सैमसन की आतिशबाजी और फैंस के जोश ने स्टेडियम को ‘इंडिया’ के नारों से गूंजा दिया।

रांची में स्टेडियम से बाहर और अंदर दर्शकों का रोमांच चरम पर। (तस्वीर: जागरण)

रांची में स्टेडियम से बाहर और अंदर दर्शकों का रोमांच चरम पर। (तस्वीर: जागरण)

HighLights

  1. हाउसफुल जेएससीए स्टेडियम में फैंस का जबरदस्त उत्साह दिखा।

  2. संजू सैमसन के तूफानी छक्कों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।

  3. रांची में क्रिकेट का बुखार, 'इंडिया' के नारों से गूंजा स्टेडियम।

डिजिटल डेस्क, रांची। हाउसफुल जेएससीए स्टेडियम में तिरंगे की लहर और फैंस के जोश ने रांची को क्रिकेट के रंग में रंग दिया। संजू सैमसन की आतिशबाजी और पावरप्ले की तूफानी शुरुआत ने दर्शकों को पहले ही जश्न का मौका दे दिया।

1. हाउसफुल स्टेडियम का नजारा 

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम लगभग पूरा भरा हुआ। 40,000 के करीब फैंस मौजूद, सीरीज का अब तक का सबसे शानदार क्राउड।

ranchi match1

2. MS धोनी पवेलियन से एंट्री का रोमांच

दर्शक धोनी पवेलियन से अंदर घुसते ही मैदान का शानदार नजारा देखकर रोमांचित हो रहे हैं।

ranchi match2

3. घास के बैंक पर धमाल

   टिकट वाले ग्रास बैंक पर बैठे फैंस तालियां, सीटियां और नारे लगाकर माहौल को और गर्मा रहे हैं।

ranchi match3

4. बिहार-झारखंड के फैंस का जोश  

   पड़ोसी बिहार से आए दर्शक भी बड़ी संख्या में मौजूद। “इंडिया… इंडिया” के नारे पूरे स्टेडियम में गूंज रहे हैं।

ranchi match4

5. संजू सैमसन के छक्कों पर स्टेडियम का विस्फोट 

   हर बड़े शॉट पर पूरा स्टेडियम खड़ा हो जाता है। सैमसन के तीन छक्कों ने क्राउड को पागल बना दिया।

ranchi match5

6. अभिषेक के विकेट पर भी सकारात्मक माहौल

   विकेट गिरने पर थोड़ी चुप्पी, लेकिन तुरंत ही “कम ऑन इंडिया” के नारे गूंजने लगे।

ranchi match6

7.ठंडी शाम और परफेक्ट वेदर 

दोपहर की बारिश की आशंका खत्म होने के बाद सुहावनी ठंडी शाम। दर्शक आराम से मैच एंजॉय कर रहे हैं।

ranchi match7

8. युवा फैंस और परिवारों की भारी भीड़

स्टेडियम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब मौजूद। तिरंगे और चेहरे पर पेंट किए हुए फैंस खास आकर्षण बने हुए हैं।

ranchi match8

9. वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का भी स्वागत

विरोधी टीम को भी तालियां मिलीं, लेकिन जब भी भारतीय बल्लेबाज बाउंड्री पार करते हैं तो शोर आसमान छू जाता है।

ranchi match9

10. लाइव स्कोर 62/1 पर क्राउड का उत्साह चरम पर

पावरप्ले में तूफानी शुरुआत देखकर फैंस पहले से ही जीत का जश्न मनाने लगे हैं।

ranchi match10

11. पूरा रांची क्रिकेट फॉर

स्टेडियम के बाहर भी ट्रैफिक जाम और फैंस की भीड़। शहर की गलियों में भी मैच का बुखार साफ महसूस हो रहा है।

match11

मैच अभी बाकी है, जोश अभी बाकी है। (सभी तस्वीरें: संजय सुमन की)