Move to Jagran APP

Ranchi kidnapping case: भाजपा नेता के बेटे सहित तीन को अगवा करने वाले छह लोगों को उम्रकैद

नगड़ी रिंग रोड से हनी ट्रैप कर पांच सितंबर को अपहरण किया गया था। सात अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया। अपहर्ता गिरोह का कुख्यात आरोपित चंदन सोनार अब भी फरार है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 09:49 AM (IST)
Ranchi kidnapping case: भाजपा नेता के बेटे सहित तीन को अगवा करने वाले छह लोगों को उम्रकैद
Ranchi kidnapping case: भाजपा नेता के बेटे सहित तीन को अगवा करने वाले छह लोगों को उम्रकैद

रांची, जासं। चुटिया निवासी भाजपा नेता मदन सिंह के बेटे सहित तीन लोगों को अगवा कर 20 करोड़ फिरौती मांगने के मामले में अदालत ने 13 आरोपितों में से छह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सात अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। अपर न्यायायुक्त एसएस प्रसाद की अदालत ने इस मामले में सुजीत उपाध्याय उर्फ बिट्टू सिंह, ब्रजेश कुमार उर्फ छोटू उर्फ मुन्ना, गोविंद सिंह उर्फ रजनीश चौधरी, रणविजय सिंह, अशोक सुंडी एवं बिरेंद्र कोड़ा को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही अभियुक्तों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रकरण दो साल पहले का है। चुटिया साईं कॉलोनी निवासी भाजपा नेता मदन सिंह ने 6 सितंबर 2017 को नगड़ी थाना में मामला दर्ज कराया था। अभियोजन की ओर से एपीसी परमानंद यादव ने बरामद तीनों बच्चों समेत कुल 27 गवाही दर्ज कराई थी।

loksabha election banner

चाईबासा से पुलिस ने कराया था मुक्त  : भाजपा नेता मदन सिंह के अपहृत बेटे शिवम सिंह (15), मौसेरा भाई गौरव सिंह (16) व अभिषेक उर्फ शैंकी (21) को पुलिस ने 23 सितंबर 2017 को चाईबासा के बरकेला नरसंडा मेनरोड से मुक्त करा लिया था। तीनों को पूरे 19 दिनों तक गोइलकेरा स्थित एक पार्टी के पूर्व नेता रहे अशोक सुंडी के घर पर रखा गया था। सभी को नींद का इंजेक्शन देकर रखा जाता था। असर खत्म होने पर नींद का सिरप पिलाया जाता था। अपहर्ता कुख्यात चंदन सोनार गिरोह के थे। अब तक चंदन मामले में फरार चल रहा है।

इंजेक्शन देकर किया था अपहरण, आजसू नेता की कार से हुई थी रेकी : तीनों छात्रों को पांच सितंबर 2017 को लगभग तीन बजे नगड़ी रिंग रोड के बालालौंग के  समीप से अगवा किया गया था। उन्हें बालालौंग भेजने में ओडि़शा की एक युवती का हाथ था, जो पुंदाग में रहती थी। भेजने के बाद उनकी रेकी रामगढ़ के एक आजसू नेता ने की थी। इसके बाद वहां पहुंची सफेद रंग की स्कॉर्पियो से तीनों छात्रों को अगवा कर लिया गया था। अपहर्ताओं ने तीनों छात्रों के सामने खुद को पुलिस बताते हुए बंदूक तान दी थी, फिर स्कॉपियो में बैठा लिया था। उन्हें कहा गया था कि सभी को एसपी साहब बुला रहे हैं। स्कॉपिर्यो में बैठाने के बाद तीनों को इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद खूंटी के रास्ते सीधे चाईबासा के गोइलकेरा ले गए थे। इन्हें केवल शिवम को अगवा करना था, लेकिन साथ रहने की वजह से दो अन्य छात्र भी अगवा हो गए थे।

ये हुए थे गिरफ्तार : सुखदेव नगर निवासी कुख्यात बिट्टू पांडेय उर्फ सुजीत उपाध्याय, रणविजय सिंह, चाईबासा के कांगे्रसी नेता अशोक सुंडी, चुटिया निवासी मुकेश कुमार सिंह उर्फ खल्ली, छोटू यादव, धर्मेंद्र कुमार, बरियातू निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ छोटू उर्फ मुन्ना, खल्ली की प्रेमिका पुंदाग निवासी आलिया खान समेत 14 गिरफ्तार किए गए थे। सभी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.