Amisha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में सुनवाई शुरू
Amisha Patel. अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए हड़पने का आरोप है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 11:03 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 11:03 AM (IST)
रांची, जासं। कहो न प्यार है फेम अभिनेत्री अमीषा पटेल काफी दिनों बाद एक बार फिर सुर्खियों में आई है। रांची की एक अदालत में धोखाधड़ी के एक मामले में गदर फिल्म की इस अदाकारा के खिलाफ दर्ज शिकायत पर सुनवाई शुरू हो गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ यह शिकायत रांची के फिल्मकार अजय कुमार ने दर्ज कराई है। सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत में शिकायतकर्ता की आंशिक गवाही दर्ज की गई। अगली गवाही 30 अप्रैल को होगी।
गवाही दर्ज होने के बाद अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। मालूम हो कि शिकायतकर्ता अजय कुमार फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ अदालत में शिकायतवाद संख्या 4724/18 दर्ज कराई है। अभिनेत्री पर फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें