Move to Jagran APP

Amisha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, धोखाधड़ी मामले में रांची की अदालत का फैसला

धोखाधड़ी मामले मे दर्ज शिकायत पर सुनवाई करते हुए न्यायिक दन्डाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 09:13 PM (IST)
Amisha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, धोखाधड़ी मामले में रांची की अदालत का फैसला
Amisha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, धोखाधड़ी मामले में रांची की अदालत का फैसला

रांची, जेएनएन। कहो न प्‍यार है फेम अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। धोखाधड़ी एवं तीन करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में रांची के न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने शनिवार को अमीषा पटेल एवं उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गुमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अदालत ने मई महीने में इस मामले में संज्ञान लेते हुए अमीषा के खिलाफ समन जारी किया था और उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। लेकिन, चार तारीखों में भी उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष नहीं रखा। इसके बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

loksabha election banner

 

दरअसल, डिजिटल इंडिया के तहत 2017 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें अमीषा पटेल मुख्य अतिथि एवं अजय सिंह अतिथि के रूप में मंच पर एक साथ बैठे थे। इसी दौरान अजय सिंह की अमीषा से मुलाकात हुई और फिल्मों में पैसे लगाने को ऑफर मिला था। इसके बाद डेढ़ महीने में उन्होंने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किए थे। अजय सिंह लवली वल्र्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। इस मामले में उनकी ओर से अदालत में अपनी गवाही भी दर्ज कराई गई है।

यह है आरोप

अमीषा पटेल पर फिल्म 'देशी मैजिकÓ बनाने के नाम पर हरमू निवासी अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये लेने का आरोप है। एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई, तो अजय ने पैसे की मांग की। टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपये के दो चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने 17 नवंबर 2018 को निचली अदालत में मुकदमा दर्ज कराया था।

मालूम हो कि शिकायतकर्ता  अजय कुमार फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ  अदालत में शिकायतवाद संख्या 4724/18 दर्ज कराई है। अभिनेत्री पर फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया है।  उन्होंने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.