Ranchi Coronavirus News: रांची में मास टेस्टिंग में 4 हजार लोगों की हुई जांच, मिले 635 कोरोना संक्रमित
Ranchi Coronavirus News इसके अलावा 361 स्वस्थ हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को कोविड मास टेस्टिंग ड्राइव चलाया गया। गुरुवार को भी अभियान जारी रहेगा।
रांची, जासं। Ranchi Coronavirus News राजधानी रांची में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को रांची जिले के विभिन्न इलाकों से 635 संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि राहत की बात है कि 361 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सभी स्वस्थ हुए मरीजों को गुरुवार को अस्पतालों से छुट्टी दी जाएगी। इधर, कोविड-19 जांच के लिए रांची में चलाए गए विशेष जांच अभियान में 3833 लोगों के सैंपल जांच के लिए जमा किए गए।
जांच के बाद 159 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 3674 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को मिले संक्रमित में 50 से अधिक रिम्स के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज हैं, वहीं तीन चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिम्स प्रबंधन ने बताया कि 24 घंटे में सभी मरीजों को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इधर, जिला प्रशासन ने बताया कि गुरुवार को भी इन सभी केंद्रों में कोविड जांच शिविर लगाया जाएगा।
इन केंद्रों से लिए गए इतने सैंपल
1.पंडरा बाजार समिति- 261
2. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट- 682
3. खादगढ़ा बस स्टैंड- 340
4. झारखंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया- 273
5. मिडिल स्कूल बॉयज, बेड़ो- 420
6. मुरी झारखंड वेस्ट बंगाल चेकपोस्ट सिल्ली- 1193
7. डीएवी स्कूल खलारी- 281
8. ब्लॉक ऑफिस रातू- 383