Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus Update: रांची में मिले 276 कोरोना मरीज, नगर निगम के 16 कर्मचारी पॉजिटिव

Ranchi Coronavirus Update इसके अलावा रिम्स जेल कोर्ट से भी संक्रमित मिले हैं। जेल से तीन दर्जन से अधिक पॉजिटिव मामले मिले। कैदी समेत पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 09:16 AM (IST)
Ranchi Coronavirus Update: रांची में मिले 276 कोरोना मरीज, नगर निगम के 16 कर्मचारी पॉजिटिव
Ranchi Coronavirus Update: रांची में मिले 276 कोरोना मरीज, नगर निगम के 16 कर्मचारी पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, रांची : Ranchi Coronavirus Update कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को एक बार फिर रांची जिले में 276 संक्रमित की पुष्टि हुई है। रांची नगर निगम के 16 सफाईकर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कोरोना जांच के लिए बकरी बाजार स्टोर में कैंप लगाया गया था। जहां 354 सफाईकर्मियों का सैंपल दिया गया था। एक साथ 16 सफाई कर्मियों के पॉजिटिव मिलने से अन्य सफाई कर्मियों में हड़कंप है। हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण ने बताया कि लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका जब एक साथ 16 सफाईकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले निगम का एक चालक, उसका सहायक और मेकेनिक संक्रमित पाया गया था। इसके अलावा निगम के उप नगर आयुक्त समेत उनका चालक व ट्रांसपोर्ट शाखा का एक कर्मी निगम दफ्तर के अंदर संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को फिर जांच कैंप लगाया जाएगा। नगर निगम में वर्तमान में 2500 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। इनमें से अब तक मात्र 500 सफाई कर्मियों की ही कोरोना जांच हुई है। इधर, नगर निगम के अलावा होटवार जेल से भी तीन दर्जन से अधिक पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है। इसमें कैदी के साथ जेल के कर्मचारी व पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एक साथ 85 पॉजिटिव मामले मिलने के बाद अन्य का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। कुछ की रिपोर्ट आनी बाकी है।

loksabha election banner

रिम्स से 3 चिकित्सक व 2 कर्मचारी निकले पॉजिटिव, सिविल कोर्ट से भी संक्रमण की पुष्टि

इधर, रिम्स से भी 3 जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनके अलावा 2 कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। रिम्स में अब तक डॉक्टर, नर्स व स्टाफ को मिलाकर 150 से अधिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि वर्तमान में 60 के करीब कोविड वार्ड में इलाजरत हैं। सिविल कोर्ट में भी शुक्रवार को 3 पॉजिटिव मरीज मिले है। पूर्व में मिले संक्रमित के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर हुई जांच में कोर्ट कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

यहां से मिले संक्रमित

होटवार जेल

सिविल कोर्ट

रिम्स

डोरंडा

रातू रोड

धुर्वा

बरियातू

हरमू

पुलिस लाइन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.