Move to Jagran APP

Ranchi Corona News: रांची में आज 446 कोरोना पॉजिटिव, 5 की मौत; जानें ताजा हाल

Ranchi Coronavirus Update रांची में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को 446 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज 5 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की प्रक्रिया तेज हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 10:33 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 06:47 AM (IST)
Ranchi Corona News: रांची में आज 446 कोरोना पॉजिटिव, 5 की मौत; जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus Update: रांची में रविवार को 446 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।

रांची, जेएनएन। Ranchi Coronavirus Update रांची में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को 446 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज 5 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की प्रक्रिया तेज हो गई। झारखंड में आज 788 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जबकि जमशेदपुर में 94 कोरोना मरीज मिले हैं। पूरे राज्‍य में आज कोरोना से 8 संक्रमितों की मौत हो गई।

loksabha election banner

रांची में कोरोना से पांच मरे, अस्पतालों में बेड भरे, भटक रहे मरीजों के परिजन

राजधानी रांची में रविवार को 446 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। इसके साथ ही कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3010 हो गई है। कुल 53 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में कोविड 19 से पांच लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 37125 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 33848 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ शहर के अधिकांश अस्पतालों में बेड भर गए हैं।

परिजन मरीजों को भर्ती कराने के लिए अलग-अलग अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। मेडिका अस्पताल, राज हास्पिटल जैसे चिकित्सा संस्थानों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कोविड मरीजों के लिए निर्धारित सभी बेड भर गए हैं। कुछ अस्पतालों में आपातकालीन कुछ बेड खाली रखे गए हैं। इन अस्पतालों में अपेक्षाकृत कम गंभीर मरीजों को भर्ती नहीं लिया जा रहा है।

रांची जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, डीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते मामलों के पीछे रांची जिला प्रशासन की ओर से लगातार सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आम लोगों को परेशानी से बचाने के के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गई। उपायुक्त रांची की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। इसमें लिखा गया है कि रांची में #COVID19 के तीव्र प्रकोप को देखते हुए, रांची जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए दो अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो या एम्बुलेंस की आवश्यकता तो इन नंबरों पर 24x7 कॉल कर मदद पा सकते हैं। इसमें पहला नंबर 0651-2200008 तथा दूसरा नंबर 0651-2200009 है। ज्ञात हो कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों में सीट भर गई है। लोग अपने परिजनों को भर्ती कराने के लिए परेशान हैं। ऐसे में वह प्रशासन की मदद ले सकते हैं। @DC_Ranchi, @ChhaviRanjan @atulgera007 https://t.co/2MPwABEVjo

ट्विटर पर भी दे सकते हैं जानकारी

कोविड-19 के मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। आम नागरिक मदद के लिए उपायुक्त टि्वटर हैंडल पर भी जानकारी दे सकता है। प्रशासन की ओर से सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों को भी लगातार सहयोग के लिए कहा जा रहा है। बैठकों का दौर जारी है। इनसिडेंट कमांडर के रूप में अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग ने अस्पतालों के साथ टैग किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.