Ranchi Coronavirus News Update: रिम्स के सर्जरी वार्ड से कोरोना मरीज फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Ranchi Coronavirus News Update. संक्रमित के भागने के बाद अस्पताल के अन्य मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना दी गई है।
रांची, जासं। Ranchi Coronavirus News Update राजधानी रांची के रिम्स के सर्जरी वार्ड में डॉ शीतल मलुआ की देखरेख में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गया है। दो दिन पहले मरीज रिम्स में अपनी सर्जरी के लिए भर्ती किया गया था। उसके आंत में छेद था। भर्ती होने के बाद उसकी सैंपल जांच के लिए ली गई थी। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जब रिम्स प्रबंधन द्वारा कोविड वार्ड में शिफ्ट कराने के लिए ढूंढा गया तो वह अस्पताल से गायब मिला।
वार्ड के ही दूसरे मरीज ने बताया रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि की जानकारी मिलने के बाद मरीज रिम्स से फरार हुआ है। संक्रमित के भागने के बाद अस्पताल के अन्य मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है। रिम्स अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप ने बताया कि मरीज अस्पताल से लामा हो गया है। उसके भागने की किसी भी कर्मी को सूचना नहीं है। हालांकि रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय बारियातू थाना और जिला प्रशासन को भी सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: कोरोना से बचाव को टाटा स्टील का सुरक्षा एप, निशान लाल हुआ तो नहीं उठेगा बैरियर