Ranchi Coronavirus News: रांची में मिले 263 कोरोना मरीज, 332 हुए स्वस्थ
Ranchi Coronavirus News डॉ निशीथ एक्का ने बताया कि सभी को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है वहीं वार्डों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
रांची, जासं। राजधानी रांची में संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या हो रही है। शुक्रवार को भी संक्रमित से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुल 263 मरीजाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 332 है। संक्रमितों में एक रिम्स के चिकित्सक, 3 अन्य कर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा आधा दर्जन अस्पताल में पहले से भर्ती मरीज हैं। डॉ निशीथ एक्का ने बताया कि सभी को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है, वहीं वार्डों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इधर, शहर के अन्य इलाकों से मिले संक्रमितों की भी कंट्रोल रूम से ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। 24 घंटे के भीतर सभी को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा।