Move to Jagran APP

Ranchi Coronavirus Cases: रांची के रिम्स में खूंटी व हजारीबाग के कोरोना मरीज की मौत, जानें ताजा हाल

Ranchi Coronavirus Cases News Update. एक खूंटी का रहने वाला 35 वर्ष का युवक व दूसरा हजारीबाग के 84 साल के वृद्ध की जान गई। दोनों लंग्स की समस्या से ग्रसित थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 08:22 AM (IST)
Ranchi Coronavirus Cases: रांची के रिम्स में खूंटी व हजारीबाग के कोरोना मरीज की मौत, जानें ताजा हाल
Ranchi Coronavirus Cases: रांची के रिम्स में खूंटी व हजारीबाग के कोरोना मरीज की मौत, जानें ताजा हाल

रांची, जासं। Ranchi Coronavirus Cases News Update कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह से ऐसा एक भी दिन नहीं है जब रांची के अस्पतालों में किसी कोरोना संक्रमित की मौत ना हुई हो। मौत के इसी बढ़ते आंकड़े के बीच शनिवार को 2 और अपनी जिंदगी की जंग हार गए। रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती दो गंभीर मरीजों ने शनिवार को दम तोड़ दिया। दोनों में एक खूंटी का रहने वाला 35 वर्षीय युवक और दूसरा हजारीबाग का रहने वाला 84 वर्षीय वृद्ध है।

loksabha election banner

कोविड वार्ड में क्रिटिकल केयर के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों मरीजों को सांस लेने की समस्या थी। कोविड में भर्ती होने के बाद जांच में देखा गया कि दोनों के लंग्स में इंफेक्शन पूरा फैलता जा रहा है। दोनों संक्रमितों को एआरडीएस और सेवियर हाइपॉक्सिमिया की समस्या थी। आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ दोनों का इलाज चल रहा था। एक ने सुबह करीब 7 बजे और दूसरे ने दोपहर करीब 1 बजे आखिरी सांस ली। मौत के बाद दोनों के शवों को शव गृह में रखवा दिया गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिन के भीतर दोनों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

विभिन्न अस्पतालों में 17 शवों को अंतिम संस्‍कार का इंतजार

इधर, विभिन्न अस्पतालों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना से हुई मौत के बाद 5 अस्पतालों में 17 शव पड़े हैं जो अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं। इनमें रिम्स के भी 9 शव शामिल है। बाकी शव निजी अस्पतालों के मोर्चरी में रखे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि सभी का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन के सहयोग से मुक्ति धाम में होना है। लेकिन बीते कई दिनों से वहां का बर्नर खराब है। शुक्रवार को बर्नर की मरम्मत के बाद एक ठीक हुआ तो शाम में दूसरा खराब हो गया है। जल्द ही सभी शवों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

'सभी संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार जिला प्रशासन की देख रेख में होता है। कई शव मोर्चरी में पड़े होने की सूचना मिली है। मुक्तिधाम के बर्नर की समस्या को भी दूर कराया जा रहा है। जल्द ही सभी शवों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।' -लोकेश मिश्रा, एसडीओ रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.