Move to Jagran APP

Ranchi Corona News: रांची में आज फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Coronavirus Ranchi झारखंड में रविवार को 62 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2100 के करीब पहुंच गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:27 AM (IST)
Ranchi Corona News: रांची में आज फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Ranchi Corona News: रांची में आज फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Ranchi Corona Cases झारखंड में रविवार को 62 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2100 के करीब पहुंच गया है। आज के ताजा मामलों में देवघर में 11, जमशेदपुर में 10, गोड्डा, बोकारो और गुमला में सात-सात कोरोना मरीज मिले हैं। गिरिडीह में 06, हजारीबाग में 04 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि रांची, रिम्‍स में 2, कोडरमा, पश्चिम सिंहभूम, रामगढ़ में दो-दो नए मामलों की पहचान की गई।

loksabha election banner

लोहरदगा और खूंटी में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में काेरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2089 पर पहुंच गया है।  रांची में मिले दोनों कोरोना संक्रमित रिम्‍स में पहले से भर्ती मरीज हैं। इन्‍हें अब कोविड वार्ड में दाखिल करा दिया गया है। इधर राज्‍य में आज 62 कोरोना संक्रमित की पहचान के साथ ही अबतक स्‍वस्‍थ हुए कोरोना मरीजों की संख्‍या 1406 पर पहुंच गई है। अब कुल सक्रिय केस 672 रह गए हैं। जबकि कोरोना से 11 मौतें हो चुकी हैं।

झारखंड में 62 कोरोना मरीज मिले रविवार को

  1. देवघर : 11
  2. जमशेदपुर : 10
  3. गुमला : 07
  4. बोकारो : 07
  5. गोड्डा : 07
  6. गिरिडीह : 06
  7. हजारीबाग : 04
  8. रांची, रिम्‍स : 02
  9. कोडरमा : 02
  10. रामगढ़ : 02
  11. पश्चिम सिंहभूम : 02
  12. लोहरदगा : 01
  13. खूंटी : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.